फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu Tomar protested at Bajaj Sugar Mill regarding sugarcane payment

गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू तोमर ने बजाज शुगर मिल पर दिया धरना

Mon, 10 Oct 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar protested at Bajaj Sugar Mill regarding sugarcane payment
गांगनौली शुगर मिल के यूनिट हेड को ज्ञापन सौंपते किसान - फोटो : SAHARANPUR
गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू तोमर ने बजाज शुगर मिल पर दिया धरना
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। बकाया गन्ना भुगतान और अन्य मांगों को लेकर भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने बजाज शुगर मिल गांगनौली मेन गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। 20 फरवरी तक के गन्ने का भुगतान 24 अक्तूबर तक करने का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त कर दिया गया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चौ. सुदेश पाल ने कहा कि देश के अन्नदाता को अपनी ही फसल के बकाया भुगतान के लिए धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा सरकार किसान विरोधी नीति अपना रही है, जिसके कारण किसान बर्बादी के कगार पर है। मंडल अध्यक्ष चौ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शुगर मिल किसानों के गन्ने का भुगतान में देरी कर रहा है, जो किसानों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जिलाध्यक्ष अभिषेक कांबोज ने मिल प्रबंधन से मांग की कि मिल चलने से पहले गन्ना लाने वाले रास्तों की मरम्मत कराई जाए। उन्होंने गन्ना पर्ची पर तारीख बदलवाने की व्यवस्था मिल से ही कराने की मांग की।
विज्ञापन

धरने के करीब दो घंटे बाद यूनिट हेड हरवेश मलिक, गन्ना प्रबंधक एके चौहान, एचआर अखिल राठी, महेश शर्मा किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। मिल अधिकारियों ने 24 अक्तूबर तक 20 फरवरी तक के गन्ने का भुगतान समिति को भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। धरने पर मा. सत्यपाल सिंह, नारायण सिंह, जितेंद्र सिंह, सगीर, अकरम, मधुसूदन, चंद्रपाल, आशीष चौधरी, वाजिद, मोना सैनी, मिंटू, मांगेराम, राव अशफाक, नसीम, जोगिंदर शर्मा, राकेश त्यागी, सुभे सिंह, मनीष वालिया, सुलेमान, दुष्यंत त्यागी, अनिल स्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed