फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhakiyu celebrated Betrayal Day, demonstrated

भाकियू ने मनाया विश्वासघात दिवस, सौंपा एडीएम को ज्ञापन 18-22-52

Tue, 01 Feb 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu celebrated Betrayal Day, demonstrated
कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन के दौरान बेरिकेडिंग गिराकर अंदर आते किसान रोकती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विश्वासघात दिवस मनाया। किसानों ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही बैरिकेडिंग हटाने को लेकर किसानों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश मिश्र को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार वादों से मुकर जाती है तो किसान दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता सोमवार को प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचे। बाहर गेट पर पुलिस ने रोका तो प्रदर्शन कर नारेबाजी की और बैरिकेडिंग हटाते हुए अंदर घुस गए। इस दौरान उनकी पुलिस से भी नोकझोंक हुई। किसानों ने कलेक्ट्रेट में बैठक की। जिलाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि नौ दिसंबर को सरकार के आश्वासन पर किसान आंदोलन को स्थगित किया गया था। इसमें किए गए वादों को केंद्र सरकार ने पूरा नहीं किया है। इसके चलते किसान आज विश्वासघात दिवस मना रहे हैं। वादा किया था कि आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाएंगे। इस मामले में सिर्फ हरियाणा सरकार ने कुछ कागजी कार्रवाई की है। किसानों से फसलों की एमएसपी पर एक कमेटी के गठन का वादा किया गया था। लेकिन आज तक सरकार ने ना तो कमेटी के गठन की घोषणा की है और ना ही इसके बारे में कोई जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार लिखित वादों से मुकर जाती है तो किसानों के पास दोबारा आंदोलन शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। संचालन जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार ने किया। प्रदेश सचिव चौधरी चरण सिंह, संजय चौधरी, राजपाल सिंह, मेवाराम, विवेक पुंडीर, रघुवीर सिंह, सरदार भोला सिंह, प्रदीप पंवार, नरेश यादव, ईश्वरचंद आर्य, सतपाल सिंह, नईम खां आदि ने भी विचार रखे।

कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन के दौरान बेरिकेडिंग गिराकर अंदर आते किसान रोकती पुलिस

कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन के दौरान बेरिकेडिंग गिराकर अंदर आते किसान रोकती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed