फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhai Chhera passage from Deenband in Aman march

अमन मार्च से दिया भाईचारे का पैगाम

Mon, 14 Aug 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 14 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bhai Chhera passage from Deenband in Aman march
The people of Jameet Ulema Hind, taking out Aman march in Deoband. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद और बेहट में सांप्रदायिकता को करारा जवाब देने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने के मकसद से रविवार को जमीयत उलेमा ए हिंद (महमूद गुट) के आह्वान पर देवबंद में अमन मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


जिसके माध्यम से भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया गया। शेखुल हिंद हाल से सुबह 10 बजे शुरू हुआ अमन मार्च नगर के विभिन्न हिस्सों से होता हुआ डाकखाने के मैदान में पहुंचा।
विज्ञापन


जहां पर मार्च में शामिल दोनों समुदाय के लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तथा जमीयत उलेमा ए हिंद का झंडा लेकर आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दारुल उलूम देवबंद के वरिष्ठ उस्ताद मुफ्ती राशिद कासमी और मौलाना सलमान बिजनौरी ने कहा कि हिंदुस्तान सबसे प्यारा मुल्क है। यहां पर अमन शांति बनी रहे, इसकी जिमेदारी हमारी बनती है।

श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. सतेंद्र शर्मा ने कहा कि पूरी दुनिया में हिंदुस्तान की यही विशेषता है कि यहां अलग-अलग मजहब के लोग एक साथ प्रेम के साथ रहते हैं।

अमन मार्च में जमीयत उलेमा ए हिंद के कोषाध्यक्ष मौलाना हसीब सिद्दीकी, सेठ कुलदीप कुमार, पूर्व मंत्री मसूद मदनी आदि ने भी विचार रखे।

हरिओम सिंघल, सलीम कुरैशी, जहीन अहमद, सलीम उस्मानी, सैय्यद हारिस, अरविंद सिंघल, मौलाना नदीमुल वाजदी, राव कारी साजिद, इनाम कुरैशी, उमेर उस्मानी, मजाहिर हसन आदि रहे। 

बेहट में मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह करीब 11 बजे शाकंभरी रोड स्थित एक पैलेस में इकट्ठा हुए और यहां बैठक करने के बाद        हाथों में तिरंगा एवं भाईचारे से संबंधित नारे लिखी तख्तियां लेकर कस्बे में शांति मार्च निकाला।

शांति मार्च तहसील बेहट में पहुंचने पर सम्पन्न हुआ। जमीयत के तहसील अध्यक्ष हजरत मौलाना मोहम्मद ताहिर ने कहा कि देश को आजाद कराने में हिंदू, मुस्लिम ने मिलकर बलिदान दिया है। 


मार्च को मौलाना नादिर, मोहम्मद अहमद काजमी, पीरू मियां, अब्दुल अजीम मलिक, तौफिक मलिक, डा. दिलशाद, मौलाना फुरकान, चौधरी वाजिद अली, हाफिज हाशिम, अब्दुल रहमान सलमानी, मोहम्मद सुभान, मोहम्मद वक्कार, अरशद, शेख, आसिफ नबी, फैजान खान, मौलाना जाकिर आदि सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। मार्च का संचालन मौलवी ताहिर महमूदपुरी ने किया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed