फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Behat Kotwal rebuked in robbery and rape case

लूट व दुष्कर्म के मामले में बेहट कोतवाल को एसएसपी की फटकार

Thu, 15 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Behat Kotwal rebuked in robbery and rape case
लूट व दुष्कर्म मामले में बेहट कोतवाल को फटकार
विज्ञापन

बेहट। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने परचून व्यापारी से दिनदहाड़े हुई लूट की घटना एवं महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर बेहट कोतवाल को फटकार लगाई है। उन्होंने त्योहार रजिस्टर में एंट्री पूरी नहीं होने पर हेडमोहर्रिर को भी लताड़ा।
बुधवार रात एसएसपी बेहट में पहुंचने पर मुख्य मार्ग से पैदल गश्त करते हुए कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने लूट एवं दुष्कर्म के मामले को लेकर कोतवाल को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि पुलिस ढंग से काम नहीं कर रही है। गस्त नहीं हो रही। उन्होंने त्योहार रजिस्टर मंगाया, तो उसमें एंट्री पूरी नहीं थी। इसमें 2019 की भी एंट्री नहीं है। इसके बाद एसएसपी मिर्जापुर थाने का निरीक्षण करने के लिए निकल गए। मिर्जापुर में उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण किया और वांछितों की जल्द गिरफ्तारी तथा लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-------
परचून व्यापारी से लूट की घटना में पुलिस खाली हाथ
बेहट। परचून व्यापारी से दिनदहाड़े हाईवे पर हुई लूट की घटना में बेहट पुलिस 48 घंटे बाद भी खाली हाथ है। यह हालत तब है, जब लुटेरों के चेहरे सीसीटीवी में बेनकाब हो चुके है। एक नहीं कई जगह सीसीटीवी फुटेज में बदमाश साफ दिखाई दे रहे है। एसएसआई राशिद खान का कहना है, कि जल्द ही बदमाश पकड़ लिए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed