नकुड़ (सहारनपुर)। ब्रह्मलीन बाबा बंसीवाले के आशीर्वाद से कस्बे में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कथा स्थल श्री रामलीला भवन से बैंड बाजों के साथ मंगल कलश यात्रा शुरू हुई। मंगल कलश यात्रा मुख्य बाजार, जनक बाजार से होकर भूमिया खेड़ा पर पूजा अर्चना के बाद वापस श्री रामलीला भवन पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु भागवत सिर पर धारण कर जयकारों के साथ चल रहे थे। कथा के प्रथम दिन कथावाचक आचार्य रजनीश ने कहा कि ईश्वर की भक्ति ही मोक्ष का मार्ग है। बिना भक्ति के ईश्वर को नही पाया जा सकता। इस दौरान कथा के मुख्य यजमान अनिल गोयल, नरेश जिंदल, पूर्व पालिका चेयरमैन धनीराम सैनी, मनोज गोयल, पंकज जैन, सुरेंद्र कोरी, नीटू भारती, जितेंद्र सैनी, मनोज धीमान आदि रहे।

नकुड़ में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR