Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Beginning of district level sports competition of Basic

बेसिक की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

Thu, 17 Nov 2022 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Beginning of district level sports competition of Basic
स्टेडियम में बेशिक शिक्षा विभाग द्घारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी प्रतियोगिता में ख? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में नागल, रामपुर मनिहारान और पुवांरका ब्लॉक के विद्यार्थियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और कबूतर उड़ाकर किया। इसके बाद प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्राथमिक वर्ग में नागल ब्लॉक से 100 मीटर दौड़ में अनस प्रथम, उच्च प्राथमिक स्तर गंगोह ब्लॉक से राहुल अव्वल रहा। योगा प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में पुवांरका और बालक वर्ग में गंगोह ब्लॉक प्रथम रहा। व्यायाम विशेष प्रदर्शन में रामपुर मनिहारान प्रथम और पुवांरका ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर वित्त एवं लेखाधिकारी रणजीत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती, विश्वजीत राठी, सुरेश त्यागी आदि रहे।

स्टेडियम में बेशिक शिक्षा विभाग द्घारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ती छात्राएं

स्टेडियम में बेशिक शिक्षा विभाग द्घारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed