फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Be healthy by riding a bicycle

साइकिल चलाकर संवार रहे सेहत

Thu, 06 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Be healthy by riding a bicycle
साहिल निवासी नुमाइश कैंप - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना काल में लोग सेहत के प्रति गंभीर हुए हैं। युवा अपनी फिटनेस के प्रति चिंतित हैं। लिहाजा सेहत का ख्याल रखने के लिए साइकिल सहारा बनी है। लोग रोजाना सुबह और शाम को साइकिल चलाकर पसीना बहा रहे हैं। यही वजह है कि साइकिलों की बिक्री में भी उछाल आया है।
विज्ञापन

चूंकि कोरोना काल में खुद को स्वस्थ रखने की चिंता हर किसी को है तो लोग अलग अलग तरीके से फिटनेस ठीक करने में लगे हैं। सहारनपुर शहर में कोर्ट रोड पर शाम सात बजे से दस बजे तक साइकिल चलाने वालों की भीड़ देखी जा सकती है। साइकिल चलाने वालों में हर उम्र के लोग शामिल हैं, जिनमें युवाओं के साथ ही ऐसे लोग भी हैं जो व्यापार करते हैं। आवास विकास कालोनी में तो युवतियां भी साइकिल चलाती नजर आती हैं। सेहत के लिए साइकिल फायदेमंद : साहिल
विज्ञापन

नुमाइश कैंप निवासी साहिल ने बताया कि लॉकडाउन में फिट रहने के लिए अब साइकिल चला रहे हैं। नुमाइश कैंप के ही सक्षम कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने पापा से कहकर नई साइकिल खरीदवाई, ताकि रोजाना साइकिल चलाकर स्वस्थ रहा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया, बढ़ी है साइकिल बिक्री
घंटाघर के पास साइकिल स्टोर के संचालक विजय खुराना और विजय कुमार ने बताया कि मई माह के बाद साइकिलों की बिक्री में इजाफा हुआ है। रेंजर साइकिल ही युवाओं की मांग है। विजय खुराना ने बताया कि पहले रोजाना 10 साइकिल की बिक्री होती थी, जबकि अब 15 से 20 साइकिल तक बिक रही हैं। इसी तरह विजय कुमार ने बताया कि पहले पांच साइकिल रोजाना बिक रही थीं, जबकि अब आठ साइकिल तक बिक रही हैं। एक साइकिल कंपनी के मैनेजर सुनील नंदा ने बताया कि लॉकडाउन लगने के बाद अब तक साइकिलों की बिक्री में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।

स्कूल बंद होने से प्रभाव भी पड़ा
साइकिल विक्रेता विजय कुमार ने बताया कि इस बार स्कूल बंद रहने के कारण बच्चों वाली साइकिलों की बिक्री में कमी हुई है, लेकिन बड़ी साइकिलों की बिक्री से उसकी भरपाई भी हुई है।

सक्षम निवासी नुमाइश कैंप

सक्षम निवासी नुमाइश कैंप- फोटो : SAHARANPUR

 विजय कुमार, साइकिल विक्रेता

विजय कुमार, साइकिल विक्रेता- फोटो : SAHARANPUR

 विजय खुराना, साइकिल विक्रेता

विजय खुराना, साइकिल विक्रेता- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में दिल्ली रोड पर साइकिल चलाते नागरिक

सहारनपुर में दिल्ली रोड पर साइकिल चलाते नागरिक- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में दिल्ली रोड पर साइकिल चलाते नागरिक।

सहारनपुर में दिल्ली रोड पर साइकिल चलाते नागरिक।- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में कोर्ट रोड पर साइकिल चलाते नागरिक।

सहारनपुर में कोर्ट रोड पर साइकिल चलाते नागरिक।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed