फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Be beautiful, be beautiful, who are your thoughts ...

सुंदरिए-मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो...

Wed, 13 Jan 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Be beautiful, be beautiful, who are your thoughts ...
हकीकत नगर में लोहड़ी मनाते परिवार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने ढोल की थाप पर भांगड़ा किया और डीजे की धुन पर भी नृत्य कर खुशी का इजहार किया। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर भारी उत्साह रहा। सूर्यास्त के बाद लोहड़ी का प्रज्ज्वलन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को लोहड़ी पर्व को लेकर लोगों में सुबह से ही उत्साह रहा। लोगों ने प्रसाद के लिए मूंगफली, रेवड़ी, गजक और ड्राई फ्रूट खरीदे। शाम को सूर्य अस्त होने के बाद लोहड़ी का प्रज्ज्वलन किया और लोगों ने सुंदरिए-मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला व गई लोहड़ी वे, बना लो जोड़ी वे, जैसे पारंपरिक गीत गाए।
विज्ञापन

महानगर में नुमाइश कैंप, हकीकतनगर, गोविंदनगर, किशनपुरा, गरुद्वारा रोड, सुभाषनगर, पटेलनगर, चंद्रनगर, मिशन कंपाउंड, आवास-विकास, भूतेश्वरनगर, शारदानगर और खलासी लाइन सहित अनेक क्षेत्रों में लोगों ने ढोल की थाप पर भांगड़ा भी किया और गले मिलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही रेवड़ी, मूंगफली, गजक और ड्राई फ्रूट का प्रसाद वितरित किया गया। बुजुुर्गों ने बच्चों को लोहड़ी पर शगुन दिया। शादी के बाद पहली लोहड़ी मनाने वाले नवविवाहिता जोड़ों में भारी उत्साह रहा। इन्होंने परिवार के संग हर्षोल्लास से पर्व मनाया। इसके अलावा लोगों ने रेस्टोरेंट और होटलों में जाकर लोगों ने परिवार के संग डिनर किया। हालांकि, कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियात भी बरता गया। होटल और रेस्टोरेंट में बड़े कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए।

हकीकत नगर में लोहड़ी मनाते पंजाबी समाज के लोग

हकीकत नगर में लोहड़ी मनाते पंजाबी समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed