{"_id":"6305217291908b62f90a0cbc","slug":"be-alert-yourself-and-take-care-of-others-too-saharanpur-news-mrt602085748","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद भी रहे सजग और दूसरों का भी रखे ध्यान,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद भी रहे सजग और दूसरों का भी रखे ध्यान,
विज्ञापन
अभियान हादसा:-तलहेड़ी बुजुर्ग में गलत साइड से जाते कार और बाइक सवार।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद रहे सजग और दूसरों का भी रखे ध्यान
सहारनपुर। बीते दो दिन में मिर्जापुर और देवबंद क्षेत्र में हुए हादसों में 11 लोगों ने जान गंवाई हैं। हादसों के आंकड़े इतने भयावह है कि सड़कों पर सफर करते भी डर लगने लगा है। हर माह करीब 25 लोगों की सड़क हादसों में जान जा रही है। एक तरफ जहां सड़कों पर वाहन बढ़ रहे हैं तो लगातार सड़क दुर्घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में खुद भी सजग रहे और वाहन चलाते समय दूसरों का भी ध्यान रखें। तभी हादसों पर अंकुश लग पाएगा। इसी उद्देश्य के साथ अमर उजाला अभियान चला रहा है। इस पर प्रस्तुत है रिपोर्ट...
एक नजर हादसों के आंकड़े
296 हादसे हुए हैं जिले में पिछले सात माह में
185 लोग अब तक गंवा चुके हैं हादसों में जान
287 लोग जिले की सड़कों पर हादसों में हुए घायल
हत्या से छह गुना अधिक है हादसों में मरने वालों की संख्या
सात माह में 22 हत्याएं हुई, जबकि 179 लोगों की सड़क हादसों में जान चली गई।
ओवरटेक ने ली छह परिजनों की जान
- बेहट क्षेत्र में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर मारुति वैन और ट्रक के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में मिर्जापुर निवासी आदिल समेत छह परिजनों की जान चली गई। आदिल खुद वैन चला रहा था। उसने एक वाहन को ओवरटेक किया और सामने से आ रहे ट्रक से वैन जा टकराई। हादसे में आदिल उसकी गर्भवती पत्नी, मां समेत छह परिजनों की मौत हो गई। उसका पूरा परिवार सड़क हादसे में खत्म हो गया।
तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
देवबंद में मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे पर घलौली के पास हुए हादसे का कारण कार की तेज गति रही। कार चालक सार्थक भारद्वाज कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। तेज गति के कारण कार हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। हादसे में कार सवार सार्थक भारद्वाज, शिवानी त्यागी और ट्राली में सवार सुनहेटी की तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 16 ग्रामीण घायल हो गए।
विज्ञापन
सात माह में हुए प्रमुख हादसे
- मिर्जापुर क्षेत्र में तेजगति की वजह से मारुति वैन ट्रक से टकराई। एक परिवार के छह लोगों की मौत हुई।
- देवबंद क्षेत्र में घलौली चेक पोस्ट के पास पीछे से कार ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारी, पांच की जान गई।
- मिर्जापुर क्षेत्र में शिवालिक पहाड़ियों में सेब से भरी पिकअप पलटने से चालक की मौत हो गई।
- बड़गांव थाना क्षेत्र में नानौता के भोजपुर निवासी बाइक सवार दो चचेरे भाईयों की तेजगति से आ रही कार से टक्कर में जान गई।
-देहरादून-अंबाला हाईवे गागलहेड़ी क्षेत्र में बाइक सवार राहुल, दुष्यंत, विकास की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत। अज्ञात वाहन तेज गति से आ रहा था।
- चिलकाना रोड पर तेज गति से आ रही बाइकों की भिड़ंत में एक किशोर और युवक की मौत हुई थी।
- देहरादून-अंबाला हाईवे पर भाभरी गांव के निकट शामली के बाबरी क्षेत्र के हिरणवाडा गांव निवासी स्कूटर सवार राजबल और उनकी पोती मिंटू की ट्रक की टक्कर से जान गई। ट्रक तेज गति आ रहा था।
- गागलहेड़ी क्षेत्र में हरिद्वार जा रहे परिवार की कार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसमें जयभगवान निवासी बुधमाजरा यमुना नगर की मौत हो गई थी।
- मुजफ्फरनगर हाईवे पर गांव भाभरी के निकट थाना चरथावल के गांव देहचंद निवासी बाइक सवार दीपक और अनिकेत की अज्ञात वाहन की टक्कर से जान गई।
हादसों से बचने को रखें इन बातों का ध्यान
- दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाए
- दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाएं
- वाहनों को तेज रफ्तार से न दौड़ाएं - शराब पीकर वाहन न चलाएं
- कार में सीट बेल्ट का जरूर प्रयोग करें
- वाहनों को ओवरटेक करते समय सावधान रहे
- तेज रफ्तार से वाहन को न दौड़ाएं
- सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता कार्यक्त्रस्म आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस की ओर चालान भी किया जाता है। नागरिकों को भी चाहिए कि वह नियमों का पालन करें। ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके। -प्रेमचंद, एसपी ट्रैफिक

अभियान:हादसा:- गागलहेडी में स्टेट हाइवे पर टैंपों चालक मुख्य मार्ग पर ही वाहन खड़े कर- फोटो : SAHARANPUR

देहरादून रोड पर एक साइड से दुसरी रोड पर जाती कार- फोटो : SAHARANPUR

देहरादून रोड पर ट्रेक्टर ट्रोली को ओवरटेक करती बस- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड पर बस के सामने से ओवरटेक करते बाइक पर युवक- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड पुल पर टाटा मैजिक के सामने से ओवरटेक करते बाइक पर युवक स्कूली छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड पुल बाइक पर स्कूली छात्र छात्राएं छोड़ने जाते अभिभावक- फोटो : SAHARANPUR