फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Be alert from unknown people on social media

सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से रहें सतर्क

Sat, 23 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Be alert from unknown people on social media
पुलिस की पाठशाला में विचार रखते एसपी सिटी राजेश कुमार - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी सिटी राजेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सतर्क रहें। खुद की सुरक्षा अपने ही हाथ में होती है। किसी भी व्यक्ति को ओटीपी, अपने बैंक खातों और निजी बातों की जानकारी न दें। फेसबुक पर अपनी जानकारी डालने से बचे। एटीएम कार्ड का प्रयोग सावधानी से करें। इसके साथ ही अध्यापकों और अभिभावकों की बात मानकर अपने भविष्य को संवारे।
दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल के सभागार में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मुख्य अतिथि एसपी सिटी राजेश कुमार ने यातायात नियमों के बारे में भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की उम्र वाले छात्र वाहन न चलाएं। अगर किसी इमरजेंसी के दौरान वाहन चलाना पड़ जाए तो सतर्कता बरतें और नियमों का पालन करें। कहा कि समाज में तमाम तरह के लोग मिलते हैं। जरूरी है कि छात्राएं बैड और गुड टच को अच्छी तरह से जानें। कभी सामने विषम परिस्थितियां हो तो खुद को कमजोर मत समझें और डरें नहीं। अपराधी का डटकर मुकाबला करेंगे तो वह भाग जाएगा। इसके साथ ही एसपी सिटी ने पुलिसिंग, हेल्पलाइन 1090 व 112 के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन में परिवार के सदस्य, अध्यापकों और खास लोगों के नंबर डायल कर छोड़े दें। क्योंकि, परेशानी के दौरान फोन बुक में नंबर ढूंढने में समय लग जाता है। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने और मोबाइल फोन का कम इस्तेमाल करने की सलाह देते हुए उज्ज्वल भविष्य बनाने के प्रति प्रेरित किया। प्रोग्रेसिव स्कूल फोरम के संयोजक सुरेंद्र चौहान ने कहा कि छात्र-छात्राएं 18 वर्ष की उम्र से पहले वाहन न चलाएं। प्रधानाचार्य डाक्टर संजीव जैन ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान टीआई सुधीर कुमार, टीएसआई संजय सिंह व स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

मदद को सदैव तत्पर है पुलिस
कक्षा नौ की छात्र अन्नया ने पूछा कि अगर 18 वर्ष की उम्र वाले वाहन चलाएंगे तो पुलिस क्या कार्रवाई करेगी। एसपी सिटी ने बताया कि सबसे पहले तो ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर चालान काटा जाएगा। इसी तरह कक्षा 10 से वंश खुराना, कक्षा नौ से मनीषा ने पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल किए। एसपी सिटी ने बताया कि डायल 112 पर तैनात पुलिस लोगों की मदद को सदैव तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या आत्म सुरक्षा में कर सकते हैं अपना बचाव
कक्षा नौ से अनुष्का और मो. उमर ने पूछा कि कोई घटना होने पर अपने बचाव में आरोपी व्यक्ति पर हमला करें तो क्या उनके ऊपर भी कार्रवाई होगी। एसपी सिटी ने कहा कि आत्म सुरक्षा में किए गए हमले में पुलिस कार्रवाई नहीं करेंगी, लेकिन पहले तमाम बिंदुओं पर जांच होगी।

आवश्यक सेवा के लिए करें मोबाइल फोन का प्रयोग
कक्षा दस से ध्रुव, कक्षा नौ रामिया चौधरी, कक्षा दस अर्जुन, वंशिका चौहान ने बताया कि वर्तमान की स्थिति में मोबाइल फोन रखना जरूरी है, लेकिन स्कूल में मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं है। ऐसे में क्या करें। एसपी सिटी ने कहा कि मोबाइल फोन पर समय बर्बाद न करें। जरूरी कॉल करने के लिए फोन का इस्तेमाल करें और वह भी बहुत कम। स्कूल में बच्चों को मोबाइल फोन की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि, यहां उनकी देखरेेख को अध्यापकगण और प्रधानाचार्य सहित पूरा स्कूल प्रबंधन है।

पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्र व छात्राएं व स्कूल का स्टाफ एवं पुलिसकर्मी

पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्र व छात्राएं व स्कूल का स्टाफ एवं पुलिसकर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed