फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Barat was taken hostage along with the groom who reached his second marriage

दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे सहित बरात बनाई बंधक

Thu, 17 Sep 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Barat was taken hostage along with the groom who reached his second marriage
चिलकाना के गांव नथमलपुर में ग्रामीणों के बीच बैठा दूल्हा, पिता तथा उसका भाई। - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। एक दिन पहले कहीं और निकाह करके एक युवक दूसरे दिन दूल्हा बनकर चिलकाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंच गया। पहले निकाह करने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने बरात समेत युवक को बंधक बना लिया। पुलिस दूल्हे तथा उसके पिता एवं भाई को थाने ले आई।
विज्ञापन

चिलकाना थाने के गांव नथमलपुर निवासी ग्रामीण की पुत्री का रिश्ता छह महीने पहले थाना गागलहेड़ी के गांव सोना सैयद माजरा निवासी युवक के साथ तय हुआ था। निर्धारित समय बृहस्पतिवार को नथमलपुर में सोना सैयद माजरा से छह गाड़ियों में लगभग 50 लोगों की बरात पहुंची। गांव वालों ने बरात की आवभगत की। दोपहर करीब 12 बजे लड़की के परिजनों के पास फोन आया कि लड़का पहले से ही शादीशुदा है। बुधवार को ही युवक ने अपनी प्रेमिका से गांव गागलहेड़ी में निकाह किया है। इतना ही नहीं व्हाट्सएप के माध्यम से निकाहनामा और फोटो भी लड़की पक्ष के पास भेज दिए। इसके बाद लड़की वालों में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने दूल्हे सहित बरात को बंधक बना लिया। गांव के जिम्मेदार लोगों ने दूल्हे, उसके पिता और भाई को छोड़कर सभी बरातियों को विदा कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची चिलकाना पुलिस बंधक बनाए तीनों लोगों को अपने कब्जे में लेकर थाने में ले आई। लड़की के पिता ने बताया कि लड़की की सगाई में 50 हजार रुपये के कपड़े, 30 हजार रुपये नगद, 3 तोला सोना तथा 10 तोला चांदी के जेवरात के अलावा अन्य सामान दिया गया था। इसके अलावा आज बरात की आवभगत में खाने में करीब डेढ़ लाख रुपये तथा अन्य सामान्य में एक लाख रुपये खर्च हुए हैं। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा शादी में खर्च किए गए धन को वापस दिलाने मांग की है। थाना प्रभारी बीएस वर्मा ने कहा कि लड़की पक्ष की ओर से तहरीर मिली है, जिस पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, दोनों पक्षों में समझौते के भी प्रयास चल रहे थे।

दुल्हा तथा उसके पिता से जानकारी लेती पुलिस।

दुल्हा तथा उसके पिता से जानकारी लेती पुलिस।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed