फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bar Election: Objections resolved, total voters 1825

बार चुनाव : आपत्तियों का हुआ निस्तारण, कुल मतदाता 1825

Thu, 08 Jan 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 08 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bar Election: Objections resolved, total voters 1825
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की तैयारियों जोरों पर है। बुधवार को अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति देने का अंतिम दिन था। बृहस्पतिवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव अजय कौशिक ने बताया कि निर्धारित समय तक 25 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इसके बाद इनका निस्तारण किया गया। अंतिम मतदाता सूची में आठ मत बढ़े हैं। अब कुल मतों की संख्या बढ़कर 1825 हो गई है। बृहस्पतिवार को सूची का प्रकाशन किया जाएगा। पिछले वर्ष 1692 अधिवक्ता मतदाता सूची में शामिल थे। इसके बाद 12 जनवरी को प्रत्याशी पर्चा खरीद सकते हैं। 13 जनवरी को उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर सकते हैं। नाम वापसी की तिथि 14 जनवरी निर्धारित की गई है। 15 जनवरी को प्रत्याशी प्रचार कर सकेंगे। 16 जनवरी को मतदान की तिथि घोषित की गई है। इसके बाद 17 जनवरी को मतों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन


----

सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराएं वाद
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। मीडिएशन अभियान 2.00 के तहत वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव और अपर जिला जज प्रबोध कुमार वर्मा ने बताया कि दीवानी कचहरी सहरानपुर, न्यायालय देवबंद और ग्राम न्यायालय बेहट में दो जनवरी से अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य न्यायालय में लंबित पत्रावलियों को मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारित करना है। उन्होंने कहा कि जो भी वादकारी अपना वाद सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराना चाहते हैं, वह अपना प्रार्थना पत्र न्यायालय में भेजकर मध्यस्थता केंद्र में भिजवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed