{"_id":"699ca7bb1f327015a50c7e37","slug":"bar-association-executive-committee-takes-oath-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-170050-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने ली शपथ
Tue, 24 Feb 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
बेहट। तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। तहसील सभागार में चुनाव अधिकारी/ एल्डर कमेटी के उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, अशोक चौहान व राजेंद्र प्रसाद सैनी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों पद एवं बार संविधान की गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वालो में अध्यक्ष संजय चौहान, महासचिव जगदीश प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सैनी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष प्रवीण बंसल, सह सचिव ललित चौधरी, योगेश गुप्ता व पंकज शर्मा, सीनियर गवर्निंग काउंसिल के लिए चुने गए इंतजार अली, सतीश चौहान, अरविंद चौहान व सतीश गुप्ता तथा जूनियर काउंसिल के लिए चुने गए सौरभ चौहान, सचिन चौहान, शहजाद आलम व प्रवीण कुमार शामिल रहे। मुख्य अतिथि जिला जज सत्येंद्र कुमार ने कहा, कि बार और बेंच दोनों का ध्येय वादकारियों को न्याय दिलाना है। यदि दोनों पटलों का सामंजस्य बेहतर रहे, तो निश्चित ही पीड़ितों को समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक न्याय दिलाने में हमारी भूमिका सार्थक सिद्ध होगी। संवाद