{"_id":"699378a597c0da9afd0f5c7e","slug":"bar-association-elections-today-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-169535-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बार एसोसिएशन चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बार एसोसिएशन चुनाव आज
Tue, 17 Feb 2026 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
बेहट। तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में सोमवार को प्रचार प्रसार के अंतिम दिन खासी हलचल रही। दिन भर तहसील परिसर में दावतों का दौर चला। अध्यक्ष व महासचिव पद के सभी प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में पूरी ताकत लगा रखी है।
चुनाव में कुल 171 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मंगलवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मतदान होगा। मतदान खत्म होने के आधा घंटा बाद अपराह्न तीन बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके लिए सोमवार को चुनाव करा रही एल्डर कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। वोट बार भवन में डाले जाएंगे। इसके लिए एक बूथ बनाया गया है। कई दिनों से अध्यक्ष एवं महासचिव पद के सभी प्रत्याशी अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है। सोमवार को भी प्रचार प्रसार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने तहसील परिसर में बाकायदा टेंट लगाकर अधिवक्ताओं की दावत की।
चुनाव में अध्यक्ष व महासचिव पद पर प्रत्याशियों में सीधी टक्कर मानी जा रही है। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता संजय चौहान व ठाकुर संजय सिंह चुनाव मैदान में हैं। जबकि महासचिव पद पर जगदीश प्रसाद व नोमान अली के बीच मुकाबला होगा।