फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bank to encompass lockout

बैंक पर तालाबंदी कर दिया धरना

Sat, 05 Nov 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर-रामपुरमनिहारान
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर-रामपुरमनिहारान Updated Sat, 05 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bank to encompass lockout
छुटमलपुर में पीएनबी पर धरना देते किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बैंक में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकियू नेताओं ने शुक्रवार को फतेहपुर शाखा पर ताला बंदी कर धरना दिया। उधर, रामपुर मनिहारान में बिना सूचना के फसल बीमा का पैसा काटने से खफा भाकियू नेताओं ने पीएनबी में प्रदर्शन किया। पीएम नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन शाखा प्रबंधकों को सौंपे गए।
विज्ञापन


  छुटमलपुर में भाकियू जिला अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह की अगुवाई में किसान नारेबाजी करते हुए फतेहपुर स्थित पीएनबी शाखा पहुंचे। जहां उन्होंने तालाबंदी करते हुए धरना शुरू कर दिया। यहां चौधरी चरण सिंह का कहना था कि बैंक दलालों के अड्डे बन गए हैं।
विज्ञापन


बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं हो रहा है। अदेयता प्रमाण पत्र के लिए भी किसानों से वसूली की जा रही है। मंडल अध्यक्ष राव नौशाद ने कहा कि यदि बैंक में दलालों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जाती तो वे अनिश्चतकालीन धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन शाखा प्रबंधक को सौंपा। इसमें जिला उपाध्यक्ष नरेश स्वामी, रविंद्र कुमार, अजय कांबोज, सरदार सिंह, केहर सिंह, रामबीर सिंह, रामपाल सिंह, नसीर अहमद, कुलदीप सिंह, रघुबीर सिंह, राजबीर सिंह, प्रदीप कुमार, सचिन कुमार आदि शामिल रहे।

 रामपुर मनिहारान में बैंकों द्वारा किसानों को बिना सूचना में फसल बीमा के नाम पर उनके खातों से पैसा काटने का आरोप लगाते हुए पीएनबी पर प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया गया।


तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल ने कहा कि बैंक फसल बीमा के नाम पर किसानों के खातों से पैसे की निकासी बर्दाश्त नहीं होगी। शाखा प्रबंधक को पीएम के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी किसानों ने सौंपा। ज्ञापन देने वालों में विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, कान सिंह, अशोक कुमार, बिरम पाल, धूम सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed