{"_id":"5d98f6448ebc3e93c8166652","slug":"band-baajon-ke-saath-shobhayatra-nikaali-saharanpur-news-mrt446870243","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंडबाजों संग धूमधाम से निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंडबाजों संग धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंडबाजों संग धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
सहारनपुर। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में दो दिवसीय आर्य सम्मेलन का आयोजन किया। इसके पहले दिन शनिवार को बैंडबाजों संग भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत हुआ।
अग्रवाल धर्मशाला में शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक यज्ञ के साथ किया गया। इसके पश्चात ब्रह्म पद को आचार्य विरेंद्र शास्त्री ने सुशोभित किया। तत्पश्चात गांधी पार्क से मोटर साइकिलों, चौपाहिया वाहनों और भगवा ओम ध्वज के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा महानगर के प्रमुख बाजारों से होते हुए निकली। चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद पर मुस्लिम समाज के लोगों और व्यापारी संगठनों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। मोरगंज बाजार में बालाजी सेवा संघ ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए हलवे का प्रसाद वितरित किया। शोभायात्रा में ब्रह्मचारियों के व्यायाम और योग प्रदर्शन का आकर्षण केंद्र रहे। कार्यक्रम स्थल पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई। आर्य प्रतिनिधि सभा के उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वामी धर्मेश्वरानंद ने विचार रखे। इस दौरान नगर विधायक संजय गर्ग, पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, स्वामी प्रणवानंद, विरेंद्र शास्त्री, डाक्टर धीरज सिंह, देवेंद्र आर्य, नसीब सिंह, कोमल सिंह, अवनीश आर्य, राजेश आर्य, प्रियवृत्त शास्त्री, विपिन आर्य, अनिल आर्य, विकास धीमान, अभय सिंह, वीरा सिंह, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।