{"_id":"69d16b8214ee8ea64503139b","slug":"ban-on-leave-if-census-work-is-unsatisfactory-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-172768-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जनगणना का कार्य संतोषजनक नहीं होने पर छुट्टियों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जनगणना का कार्य संतोषजनक नहीं होने पर छुट्टियों पर रोक
Sun, 05 Apr 2026 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम की सीमा में जनगणना की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्य संतोषजनक नहीं है। ऐसे में नगर आयुक्त से सभी के अवकाश पर रोक लगा दी है।
नगर आयुक्त द्वारा दिए गए आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण और समयबद्ध कार्य होने के बावजूद कार्य की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक टीम वर्क है। ऐसे में नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना के पहले चरण एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक मेडिकल इमरजेंसी और अपरिहार्य परिस्थिति को छोड़कर अवकाश नहीं दिया जाएगा। जनगणना की महत्ता को देखते हुए अवकाश, सार्वजनिक अवकाश की संस्तुति कोई विभागाध्यक्ष न करें। आदेश का पालन न होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
जनगणना में ड्यूटी लगाते समय रखें छात्रों का ध्यान
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगाते वक्त विद्यार्थियों की पढ़ाई का ध्यान रखने की मांग की है। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार ने बताया कि जनगणना के लिए बेसिक शिक्षकों को प्रगणक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
एक अप्रैल से ही नया शैक्षिक सत्र भी शुरू हुआ है। शिक्षकों पर नए नामांकन करने, स्कूल चलो अभियान चलाने, डीबीटी की ऑनलाइन फीडिंग सहित कई महत्वपूर्ण कार्य हैं। यदि सभी को जनगणना में लगाया गया तो पूरी व्यवस्था गड़बड़ा जाएगी। उनकी मांग है कि प्रत्येक विद्यालय से जनगणना के लिए शिक्षकों को इस तरह लिया जाए कि विद्यालय शिक्षकविहीन न रहे।