सहारनपुर। चकराता रोड स्थित चौहान क्रिकेट एकेडमी में सोमवार से अंडर-19 बलदेव दास बाजोरिया टेस्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हो गया। मैच के पहले दिन साईं क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 239 रन पर ढेर हो गई। टेस्ट मैच साईं क्रिकेट एकेडमी और एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी के बीच शुरू हुआ। मैच के पहले दिन साईं क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 239 रन बनाए। हिमांशु ने 95 और यासिर ने 55 रन बनाए। एसबीबीए की ओर से अजमल ने पांच तथा वायु और मणिक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने एक विकेट गवाकर 98 रन बना लिए थे। पहले दिन का मैच खत्म होने तक दीपक राणा नाबाद 30 और शाहनवाज मलिक नाबाद 53 रन पर खेल रहे हैं। उधर, प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, बाजोरिया कॉलेज के मैनेजर शैलेंद्र भूषण गुप्ता, सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन सचिव लतीफुर्रहमन, साजिद उम्मर, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, विक्रांत चौधरी, राकेश टंडन, अनिल त्यागी, पार्षद कार्तिक चौहान, विजय बहादुर, संजीव राणा, राकेश काम्बोज, संजय शर्मा, विनय राणा, अनुपम गुप्ता, नितिन सिंघल, सुशील पुंडीर, मयंक गर्ग, अर्जुन चौहान, मृदुल गर्ग आदि मौजूद रहे।

बाजोरिया कॉलेज में आयोजित प्रथम बलदेव दास बाजोरिया टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप में शॉट लगाता खिला?- फोटो : SAHARANPUR