फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bakreed : Amano-Aman prayed

नमाज अदा कर अमनो-अमान की दुआ की

Wed, 14 Sep 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 14 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bakreed : Amano-Aman prayed
ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ईद उल अजहा पर्व शहर में हर्षोल्लास और परंपरागत तरीके से मनाया गया। ईदगाह में सुबह 8.45 बजे नमाज अदा की गई। खुदा की इबादत के लिए एक साथ लाखों सिर झुके। ईदगाह के साथ ही शहर से लेकर देहात तक की तमाम मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान देश में भाईचारे और अमन चैन के लिए दुआ करायी गई। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।       
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा ईद की तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई थी। अंबाला रोड स्थित ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही अकीदतमंद पहुंचना शुरू हो गए थे। यहां हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद अमन और चैन के लिए दुआएं की गई। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी शफक्कत कमाल, एसएसपी मनोज तिवारी, नगर आयुक्त ओमप्रकाश वर्मा समेत अनेक अधिकारियों ने लोगों को ईद बधाई दी।
विज्ञापन


नमाज के दौरान अंबाला रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रही। नमाजियों की सुविधा के लिए नगर निगम की ओर से खास इंतजाम किए गए थे। साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। उधर, शहर की मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। इसके बाद गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


देवबंद के नगर एवं देहात क्षेत्र में मंगलवार को ईद-उल-अजहा मनाया गया। अकीदतमंदों ने ईदगाह समेत नगर एवं देहात क्षेत्र की प्रमुख मसजिदों में बकरीद की नमाज अदा की। इसके बाद कुर्बानी देने का सिलसिला शुरू हुआ 

सुबह 8.30 बजे ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों को जमीयत उलेमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। नमाज से पूर्व मौलाना कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी ने खुत्बा सुनाया। मसजिद रशीदिया, जामा मसजिद, काजी मसजिद, मसजिद लाम, मसजिद पठानपुरा, मसजिद रहीम बीबी, दारूल उलूम जकरिया समेत देहात क्षेत्र की मसजिदों में भी अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। बकरीद पर बच्चों ने जमकर मिष्ठान का लुत्फ उठाया और दुकानों से खिलौनों की खरीदारी की।

ईदगाह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की और से व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर उपजिलाधिकारी डीपी सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्रपाल सिंह, स्थानीय अभिसूचना इकाई के उपनिरीक्षक भरत सिंह चौहान, भारत भूषण, स्पेशल ब्रांच के ललित शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  

चाक चौबंद सुरक्षा प्रबंधों के बीच जिले में ईद उल अजहा मनाया  गया। ईदगाहों-मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर अमनो-अमान की दुआ की गई।
गंगोह में तीतरो बाईपास स्थित बड़ी ईदगाह में नमाज अदा की। पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री काजी रशीद मसूद, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शायान मसूद, कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक इमरान मसूद ने भाइयों चेयरमैन नोमान मसूद, डॉ. अदनान मसूद, सलमान, जिशान व भतीजों हमजा मसूद व उमर के साथ बड़ी ईदगाह में नमाज अदा की।

इनके अलावा प्रमुख लोगों में सपा प्रदेेश सचिव असदुल्ला अजमेरी, शफी अजमेरी, सूफी जहीर अख्तर, बसपा नेता मजाहिर राणा, विधायक नाहिद हसन के प्रतिनिधि हाजी इलियास कुरैशी, सभासद मो. मुस्तफा, हाजी इरशाद रब्बानी, सुहैल खान, अरशद अंसारी आदि शामिल रहे। यहां के अलावा इलाहीबख्श स्थित छोटी ईदगाह में मौलवी खुशनूद, मदरसा अशरफ उलउलूम की मस्जिद जदीद में मुफ्ती खालिद, मदरसा रशीदिया अनारकली में मौलवी यूसुफ, दरगाह हजरत कुतबे आलम मस्जिद में डॉ. कफील, शिया मस्जिद में मौलाना शमीम व गांव सांगाठेड़ा में मौलाना शराफत ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर पुलिस प्रशासन बेहद चुस्त नजर आया।

जहां सडीएम राकेश कुमार गुप्ता, सीओ एसके सौलंकी और नायब तहसीलदार राकेश शर्मा राजस्व स्टाफ के साथ गली मौहल्लों में गश्त कर रहे थे, वही तमाम संवेदनशील स्थानों व चैराहों पर पुलिस बल तैनात रहा।  

बेहट में बस स्टेंड पर स्थित मस्जिद में मुफ्ती असजद, मदरसा कसरूल उलूम स्थित मस्जिद काजी साजिद, मोहल्ला मनिहारान स्थित मस्जिद में कारी अल्ताफ और ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना राशिद जमाल कासमी ने ईदुल जुहा की नमाज अदा कराई। अलावा मिर्जापुर, रायेपुर, ताजपुरा, संसारपुर, सलेमपुर गदा आदि गांव में नमाज अदा की गई।

इस दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता, तहसीलदार योगेंद्र यादव और सीओ सुधीशचंद्र शंखधर फोर्स के साथ लगातार गश्त करते रहे। इनके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष शाह महमूद हसन, अधिशासी अधिकारी आदि की भी मौजूदगी रही। 

छुटमलपुर में नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई। रामपुर मनिहारान में इसलामनगर रोड स्थित ईदगाह पर शहर काजी अदिल फारूखी ने नमाज अदा कराई। सीओ हरि प्रकाश कसाना, एसडीएम हीरलाल यादव, थाना प्रभारी सुशील कुमार दूबे ईदगाह पर रहे।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, जोगेंद्र चौधरी, गजेंद्र चौधरी, पूर्व चेयरमैन शहाबूद्दीन अहमद, नसीम आजाद, आबिद हसन, प्रधान सालिम, हामिद मियां, फरहान अहमद, काजी नदीम, काजी मोती आदि रहे। 

अंबेहटा ईदगाह पर जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलवी इकराम ने नमाज पढ़ाई। इस मौके पर सुरेश आर्य, राजकुमार खुराना, अजय रूहेला, जगदीश पंवार, सुशील चौधरी आदि रहे।  

नानौता की ईदगाह सुन्नी में हजरत मौलाना आमिल साहब नानौतवी, मोहल्ला  शेखजादगान स्थित जामा मस्जिद में मौलाना जिक्रिया सिद्दीकी, कर्बला रोड  स्थित ईदगाह सादात में मौलाना हिदायत हुसैन साहब, मस्जिदे जेहरा  सलामुल्लाहे अलैहा (नई शिया जामा मस्जिद) में मौलाना सैय्यद आरिफ हुसैन  साहब ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराया गई।

इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन अफजाल खान, शाहजमा खान, शब्बर हुसैन, हुसैन बुंदू, नवेद अख्तर, शाहनवाज अख्तर, हाशिम जैदी, शाहिद खान कालू, शमशेर खान, फरजंद अली, राशिद मलिक, फैय्याज अली, सरफराज अख्तर शहजाद मलिक, जफर मेहंदी, अली रजा, बरकत अली, शौकत रजा, नजेमुल हसन, सलमान मलिक, शमीम मंसूरी, शाह अब्बास जैदी आदि रहे।


सुल्तानपुर ईदगाह में मौलाना सत्तार तथा चिलकाना के ईदगाह में मौलाना मुजहाद ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा गांव पटनी में मौलाना अरशद, डंडौलीखेड़ा में हाफिज अब्दुल जब्बार, पठेड में मौलाना मुजीबुर्रहमान तथा कस्बे की शिया मस्जिद में मौलाना गमखार हैदर ने ईद की नमाज अदा कराई। गांव फिरोजाबाद, दुमझेडी, बुडढाखेडा में भी नमाज पढ़ी गई। नमाज के दौरान सुरक्षा के लिए सीओ सदर विष्णुचंद्र गौतम तथा थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed