फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bajrang Dal workers were beaten up due to close hookah bar in Saharanpur

UP: हुक्का बार बंद कराने गए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पीटा, जमकर हंगामा, चौकी इंचार्ज को हटाए जाने की मांग

Tue, 14 Feb 2023 08:32 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Feb 2023 08:32 PM IST
सार

Saharanpur News : हुक्का बार बंद कराने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर दी गई। इसके विरोध में जमकर हंगामा किया गया और चौकी इंचार्ज को हटाए जाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
Bajrang Dal workers were beaten up due to close hookah bar in Saharanpur
हंगामा करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में कोर्ट रोड पर पार्श्वनाथ प्लाजा के पास हुक्का बार बंद कराने गए बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। इसके विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोर्ट रोड पर हंगामा करते हुए धरना दिया और इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज को हटाए जाने की मांग की।

विज्ञापन


बजरंग दल के पदाधिकारी कपिल मोहड़ा व हरीश कौशिक ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में पार्श्वनाथ प्लाजा के पास एक रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहा है, जहां युवाओं को मादक पदार्थ भी दिए जाते हैं। इसकी शिकायत पुलिस-प्रशासन से की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन

वहीं मंगलवार की देर शाम बजरंग दल के कार्यकर्ता रेस्टोरेंट पर पहुंच गए और उन्होंने हुक्का पीते युवकों की वीडियो बना ली। आरोप है कि इसी दौरान रेस्टोरेंट संचालक व कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। इतना ही नहीं, रेस्टोरेंट का शटर बंद कर कार्यकर्ताओं को बंद करने का प्रयास किया। 

हरीश कौशिक का कहना है कि इसकी शिकायत चंद्रनगर चौकी इंचार्ज से की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए कार्यकर्ताओं के साथ ही अभद्रता की। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता चंद्रनगर चौकी के पास एकत्र हो गए और हंगामा करते हुए धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज को हटाने एवं रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

उधर, पता लगते ही एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और सीओ द्वितीय चित्रांशु गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। वहीं शाम में पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed