फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bajrang Dal workers have demanded action in case of Udaipur murder case in Saharanpur

UP: उदयपुर की घटना के विरोध में भारी आक्रोश, बजरंग दल की मांग, हत्यारों को मिले फांसी की सजा

Wed, 29 Jun 2022 07:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 Jun 2022 07:54 PM IST
सार

उदयपुर की घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। 

विज्ञापन
Bajrang Dal workers have demanded action in case of Udaipur murder case in Saharanpur
कार्रवाई की मांग करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उदयपुर (राजस्थान) में हिंदू युवक कन्हैयालाल की गला रेतकर निर्मम हत्या किए जाने से हिंदू समाज में भारी आक्रोश है। इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में बुधवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। 

विज्ञापन


सहारनपुर में बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोनिवि गेस्ट हाउस में एकत्र होकर उदयपुर की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। एसडीएम दीपक कुमार व सीओ रामकरन को प्रेषित ज्ञापन में कहा कि देश के अंदर आज मुस्लिम कट्टरता, जिहाद और तालिबानी विचारधारा रखने वाले लोग पांव पसार रहे हैं। जिनके निशाने पर आए दिन कोई न कोई हिंदू समाज का व्यक्ति आ रहा है। उदयपुर की घटना भी इसका एक उदाहरण है। 
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि हत्यारों ने कन्हैयालाल की निर्मम हत्या करने के बाद प्रधानमंत्री को भी जान से मारने की धमकी दी। ऐसा जघन्य कृत्य करके हिंदुओं में खौफ पैदा करने का काम किया गया। उन्होंने राष्ट्रपति से कन्हैयालाल हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराते हुए दोषियों को अविलंब फांसी की सजा दिलाने, मृतक युवक के परिवार को सरकारी नौकरी व आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये की धनराशि दिलाने, तालिबानी व कट्टरवादी विचारधारा के लोगों को अविलंब चिह्नित कर गिरफ्तार करने और हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: कुदरत के कहर से गांव में मचा हाहाकार, बिजली गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त, देखें तस्वीरें

इस मौके परर बजरंग दल विभाग संयोजक मोंकीत पुंडीर, जिला कार्याध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र चौधरी, जिला सह मंत्री अमित वशिष्ठ, जिला संयोजक अक्षय धीमान, शिवम, सम्राट राणा, रोहित त्यागी, अभिनव कौशिक, सुशील सैनी, अमन, दीपक, संदीप, रॉकी, सूरज, अनिल, मोहित, हिमांशु त्यागी व अमित कश्यप आदि रहे।

उदयपुर की घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की गला रेत कर हत्या किए जाने के विरोध में हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसपी देहात व तहसीलदार को सौंपा।

सहारनपुर के बेहट में बुधवार को बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता शाकंभरी देवी रोड पर इकट्ठा हुए। यहां से वे बजरंग दल के जिला संयोजक हरीश कौशिक की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए शाकंभरी गेट पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर कन्हैयालाल की निर्मम हत्या कर दी गई। जिसकी वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने हत्यारों को फांसी की सजा एवं पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। 

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मनीष योगाचार्य ने कन्हैयालाल के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाए जाने की मांग की है। इस दौरान पीएसी एवं पुलिस बल मुस्तैद रहा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसपी देहात सूरज राय एवं तहसीलदार प्रकाश सिंह को सौंपा। प्रदर्शनकारियों में जिला सहसंयोजक अनुज सैनी, जिला गौरक्षा प्रमुख विशाल चौहान, जिला सह मीडिया प्रमुख रजत शर्मा, नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, करण शर्मा, वासु, सुमित रोहिला, राज सिंह, अनमोल सिंह, राजपाल सिंह, अनूप सिंह, दीपक सैनी, विनीत सैनी, आशीष धीमान, अमरीश चौहान, मोहित, आयुष आदि शामिल रहे।

उदयपुर की घटना को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च 

उदयपुर की घटना को लेकर सहारनपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि चिलकाना क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई। क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति रही। बुधवार की शाम पुलिस ने चिलकाना बस स्टैंड, मुख्य बाजार और पुलिस चौकी पठेड़ क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला। लोगों को शांति बनाए रखने के लिए कहा गया।

मिर्जापुर थाना क्षेत्र में भी जगह-जगह पुलिस तैनात की गई थी। मिर्जापुर पौल कस्बे के शाहपुर गाड़ा रोड के मुख्य चौराहे पर जहां दिनभर काफी संख्या में पुलिस की तैनाती रही वहीं हरियाणा, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश की सीमावर्ती हथनीकुंड व बादशाही बाग पुलिस चेक पोस्टों पर विशेष सतर्कता बरती गई। 

थाना प्रभारी इंसपेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि पूरे क्षेत्र में शांति का माहौल है फिर भी एहतियात के तौर पर चौकसी बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed