फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Badminton court made up of 72 lakhs uprooted in a single year, CEO angry

Saharanpur News: एक ही साल में उखड़ गया 72 लाख से बना बैडमिंटन कोर्ट, सीईओ हुए नाराज

Tue, 08 Oct 2024 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 08 Oct 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Badminton court made up of 72 lakhs uprooted in a single year, CEO angry
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 72 लाख रुपये से तैयार किया गया बैडमिंटन कोर्ट एक साल में ही उखड़ गया है। जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ियों की शिकायत पर स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त संजय चौहान ने सोमवार को कोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए दो से तीन दिन के अंदर कोर्ट को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीईओ सोमवार की सुबह स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया। कोर्ट जगह-जगह से फूला हुआ पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जुलाई में हुई बरसात की वजह से छत के रास्ते भारी मात्रा में पानी कोर्ट पर आया। इसकी वजह से कोर्ट के नीचे पानी भर जाने से नीचे लगी लकड़ी फूल गई और कोर्ट भी जगह-जगह से उखड़ गया। कार्यदायी संस्था पैकफेड को फ्लोर की लकड़ी के ज्वाइंट पर हॉट एयर ब्लोअर लगाकर लकड़ी को सुखाने के निर्देश दिए, साथ ही कोर्ट पर दोबारा पानी न आए। इसके लिए छत की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन और बैडमिंटन हॉल के गेट पर रैंप बनाने के निर्देश दिए, जिससे बाहर का पानी भीतर प्रवेश न कर सके। इसके लिए दो से तीन दिन का समय दिया गया। यूपी-पीसीएल के सहायक परियोजना अधिकारी आकाश चौधरी ने उन्हें बताया कि छत का सब कार्य पहले ही पूरा कराया जा चुका है। सभी शीशे ठीक से लगवा दिए गए हैं। बैडमिंटन हॉल में छत के निकट पीछे से पक्षियों के आने वाले स्थान पर जाली लगवाई गई है। जूडो हॉल में कूलर भी लगवाए जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह, जीएम दिनेश सिंघल, पैकफेड के परियोजना प्रबंधक संदीप इंदोरिया, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed