फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bad weather again, chill increased due to drop in temperature

Saharanpur News: फिर बिगड़ा मौसम, तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ी

Sun, 29 Jan 2023 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Bad weather again, chill increased due to drop in temperature
सहारनपुर में दिनभर छाये रहे बादल व कोहरे में जाते वाहन
सुबह कोहरा आने के बाद दिन भर छाए रहे बादल, हल्की बूंदाबांदी भी हुई
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सुबह के समय घना कोहरा और दिन भर बादल छाए रहने से मौसम में फिर से ठिठुरन बढ़ गई। न्यूनतम तापमान में जहां हल्की वृद्घि रही, वहीं अधिकतम तापमान में एक दिन पहले की तुलना में भारी कमी दर्ज की गई। अगले 24 घंटे में बारिश होने का अनुमान है।

एक दिन पहले शनिवार की सुबह कोहरे के बाद दिन भर खिली धूप रही थी। शनिवार की रात भी मौसम पूरी तरह साफ था, लेकिन रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। देहात क्षेत्र में दृष्यता 50 से 100 मीटर और शहर में 100 से 200 मीटर रही। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद कोहरा तो गायब हो गया, लेकिन बादल छाए रहे। दिन भर बादलों के छाए रहने, हल्की बूंदाबांदी होने और धूप नहीं निकलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रेलवे रोड, जीपीओ रोड और रेलवे स्टेशन के बाहर लोग अलाव सेंकते नजर आए। सर्दी से बचाव के लिए भी लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। तापमान की बात करें तो जो अधिकतम तापमान जो 21.5 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 15.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान शनिवार के 7.2 से बढ़कर 09 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना जताई है। माना जा रहा है कि अगले दो दिन बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

सहारनपुर में दिनभर छाये रहे बादल व कोहरे में जाते वाहन

सहारनपुर में दिनभर छाये रहे बादल व कोहरे में जाते वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed