फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Backward Saharanpur station in railway sanitation survey

रेलवे स्वच्छता सर्वे में पिछड़ा सहारनपुर स्टेशन

Thu, 18 May 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 18 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Backward Saharanpur station in railway sanitation survey
सहारनपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में साफ-सफाई के मामले में सहारनपुर रेलवे स्टेशन काफी पिछड़ा हुआ है। हाल ही में हुए रेलवे स्व्च्छता सर्वे में ए कैटेगरी के स्टेशनों में सहारनपुर का 217 वां स्थान है, जबकि पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर ने 34 वां स्थान पाया है।
विज्ञापन


ये माना जा सकता है कि पड़ोसी जिले से भी हम स्वच्छता के मामले में काफी पिछडे़ हुए है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था होने के दावे किए जाते रहे हैं।
विज्ञापन


यहां सात प्लेटफॉर्म हैं, जिनमें से छह प्लेटफार्मों की लाइन वॉशेबल हैं। यानी प्रतिदिन उनकी धुलाई की जाती है। प्लेटफार्म भी सभी पक्के हैं, मगर प्लेटफार्म नंबर एक पर पिछले करीब दो महीने से काम चल रहा है। खनन सामग्री उपलब्ध नहीं होने की वजह से एक नंबर पर काम बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में प्लेटफार्म की फर्श टूटी हालत में पड़ा है। स्वच्छता के लाख दावों के बावजूद ए कैटेगरी के स्टेशनों में सहारनपुर का स्थान 217वां रहा है। हैरत की बात यह है कि मंडल के ही मुजफ्फरनगर का स्टेशन इस सूची में 34वें स्थान पर है, जबकि मेरठ सिटी को 132 वां स्थान दिया गया है। इसे लेकर रेलवे के स्थानीय अधिकारी हैरत में हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed