फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   bachhe ko god mein baithakar jaana shabbirpur ka such

बच्चे को गोद में बैठाकर राहुल ने जाना शब्बीरपुर का सच

Sun, 28 May 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 May 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
bachhe ko god mein baithakar jaana shabbirpur ka such
शब्बीरपुर में हुई घटना के पीड़ित परिवार के बच्चे काे गोद में लेकर जानकारी लेते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर। शब्बीरपुर में जातीय हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात करने शनिवार को सहारनपुर पहुंचे राहुल गांधी बेहद सधे हुए राजनीतिज्ञ की तरह नजर आए। हरियाणा सीमा से पैदल सहारनपुर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ढाबे पर बैठे पीड़ित परिवारों के पास पहुंचते ही उनसे गर्मजोशी से हाथ मिलाया और फिर वहां मौजूद छह साल के मासूम को उठाकर गोद में बिठा लिया। पीड़ित परिवारों से मिलने के दौरान राहुल गांधी ने बच्चे को गोद में बिठाकर करीब दस मिनट तक बात की। राहुल ने अन्य पीड़ितों से भी बात  की और न्याय दिलाने का वादा कर लौट गए।       
विज्ञापन


अंबाला हाईवे पर बने एक ढाबे के छप्पर में बैठकर राहुल ने पीड़ितों का दर्द जाना। शब्बीरपुर गांव में अगजनी में नुकसान उठाने वाले दल सिंह का बेटा नीटू और बहू राखी अपने छह साल के बेटे बादल को लेकर पहुंचे थे। राहुल ने बच्चे को देखते ही अपनी गोद में बिठा लिया और सबसे पहले उसी से बात कर पांच मई की घटना की सच जाना। बादल ने बताया कि किस तरह उपद्रवियों ने उनके घरों को आग के हवाले कर दिया था। उसने बताया कि आग में उनके घर का सारा सामान, बाइकें, फर्नीचर, अनाज और उसकी किताबें और यूनिफॉर्म तक जल गई थीं।
विज्ञापन


उस दिन से वह स्कूल भी नहीं जा रहा है। राहुल ने बादल के सिर पर हाथ फिराते हुए वादा किया कि वह स्कूल भी जाएगा और घर का सब सामान भी नया मिलेगा। नीटू की पत्नी राखी ने बताया कि आगजनी करने वालों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की। उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। शब्बीरपुर के ही दूसरे पीड़ित अग्नि भास्कर चोटिल अवस्था में राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने राहुल के सामने अपना दर्द बयां किया। इसके अलावा राहुल गांधी ने मायावती की सभा से लौटते वक्त हमले में मारे गए युवक आशीष के परिजनों से भी बात की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। राहुल गांधी ने करीब आधा घंटे तक पीड़ितों से बात की।      
विज्ञापन
विज्ञापन

   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed