फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   baby shower of pregnant women

गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

Tue, 13 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
baby shower of pregnant women
बलियाखेड़ी गोद भराई कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रीय सुपोषण माह के तहत जनपद के 3410 केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई।
विज्ञापन

बलियाखेड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र मालीपुर में बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता सैनी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। इस मौके पर सुरेखा, ममता, पूनम, सावित्री, सारिका शबनम आदि की गोद भराई हुई। इसी तरह देवबंद, गंगोह, नानौता, पुवांरका, नकुड़, सरसावा, बिहारीगढ़, बेहट सहित पूरे जनपद में गोद भराई कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने बताया कि सभी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई।

इसके साथ ही उनको पौष्टिक आहार लेने के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त बालक-बालिका स्पर्धा का भी आयोजन किया गया है, जिसमें स्वस्थ बालक-बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया। उनके अभिभावकों को भी जागरूक किया गया। कुपोषण से बचाव के जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed