{"_id":"64399f8603fc163f98078669","slug":"baba-saheb-did-work-for-the-betterment-of-all-classes-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-900-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाबा साहब ने किए सभी वर्गों की बेहतरी के लिए कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाबा साहब ने किए सभी वर्गों की बेहतरी के लिए कार्य
Sat, 15 Apr 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में डा भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाते अधिकारीगण
सहारनपुर। कलक्ट्रेट और विकास भवन सभागार में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए कार्य किए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी आदि अधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। गोष्ठी में डॉ. अर्चना द्विवेदी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का बहुत ही महान और विशाल व्यक्तित्व रहा है। उन्होंने ना केवल दलित समाज के उत्थान का कार्य किया बल्कि हर उस वर्ग को आगे बढ़ाने का काम किया, जो वंचित रहा है। इसलिए उन्हें किसी एक समाज से ना जोड़ा जाए। वे पूरे देश के नेता थे।संविधान की संरचना में उनका अतुलनीय योगदान रहा है।
इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, अपर उप जिलाधिकारी अजय कुमार अंबष्ट, उप नियंत्रक सिविल डिफेंस कश्मीर सिंह, प्रधान सहायक सरवर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।