फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Baba Saheb Ambedkar Symbol of equality and self-respect: Mayor

बाबा साहब आंबेडकर समानता और स्वाभिमान के प्रतीक : महापौर

Wed, 14 Apr 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb Ambedkar Symbol of equality and self-respect: Mayor
सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर समानता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। वह बुधवार को बाबा साहब की 130वीं जयंती पर नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि सभी वर्गों की महिलाओं, दलितों, वंचितों, पीड़ितों और पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ी। उन्होंने सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोने वाला संविधान देश को दिया। देश उनके कर्ज को कभी नहीं उतार पाएगा। हम सबको उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को भाईचारे और तरक्की की राह पर लेकर जाना होगा। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि आज हम स्वतंत्र होकर अपनी बात को कह पा रहे हैं यह बाबा साहब की ही देन है। उन्होंने सभी वर्गों को संविधान में बराबर अधिकार दिए यह उनकी महानता को साबित करता है। उन्होंने देश को ऐसा सशक्त और विश्व का श्रेष्ठ संविधान दिया, जिसके कारण आज भारत पूरे विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। पार्षद अनिल ने कहा कि आज संविधान में सबको बराबर का अधिकार है। पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि बाबा साहब ने महिलाओं व मजदूरों को अधिकार दिलाने का महत्वपूर्ण काम किया। पार्षद भूरासिंह प्रजापति, मानसिंह जैन, अशोक राजपूत, रंगकर्मी दिनेश तेजान ने भी अपनी बात रखी। इस मौके पर पार्षद विजय कालड़ा, मोहर सिंह, कलम सिंह, नेपाल सिंह, नंद किशोर, कुशल पठानिया, नरेश रावत, आशुतोष सहगल, पार्षद प्रतिनिधि नितिन सिंघल, शकील प्रधान, सईद सिद्दीकी, मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह, स्मार्ट सिटी निदेशक सुशील पुंडीर, महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, मीडिया कंसल्टेंट डॉ. वीरेंद्र आजम, मोहित तलवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed