{"_id":"5a0b39a44f1c1bce408b6b4f","slug":"aware-of-people-from-the-global-diabetes-walk","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल डायबिटीज वॉक से लोगों को किया जागरूक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लोबल डायबिटीज वॉक से लोगों को किया जागरूक
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
डायबिटीज वॉक में भाग लेते डीएम और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में वर्ल्ड डायबिटीज डे पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने अमर उजाला फाउंडेशन और जैन हॉस्पिटल महावीर शिक्षण संस्थान के सहयोग से ग्लोबल डायबिटीज वॉक का आयोजन किया।
ग्लोबल डायबिटीज वॉक शहर के साथ ही सभी सीएचसी और पीएचसी पर भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, चिकित्सकों और आम नागरिकों ने प्रतिभाग किया। रैली के जरिये लोगों को डायबिटीज के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
जिला अस्पताल में सीएमओ कार्यालय से शुरू हुई ग्लोबल डायबिटीज वॉक यानी रैली को डीएम पीके पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बाजोरिया मार्ग, चौधरी चरण सिंह चौक, देहरादून चौक, डॉ. अंबेडकर चौक से होते हुए जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि मधुमेह रोग सबसे अधिक तेजी से हमारे देश में बढ़ रहा है। हम अपने खानपान में बदलाव कर तथा कसरत कर इसे कंट्रोल कर सकते हैं। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने कहा कि मधुमेह पर रोक लगाकर हम अनेक गंभीर रोगों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
प्रमुख अधीक्षक डॉ. सत्य सिंह और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनीता जोशी, नोडल अधिकारी डॉ. ओपी गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। रैली में जेवी जैन इंटर कॉलेज, केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, एसबीबीए इंटर कॉलेज, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, बीएचएस इंटर कॉलेज के विद्यार्थी और एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे।
रैली को सफल बनाने में डॉ. वीएस पुंडीर, डॉ. ओपी सिंह, खालिद हुसैन, वीपी शर्मा, रमनदेव, रिचर्ड, सुरेंद्र जुयाल, लोहित भारती, सूर्यप्रताप,, सुनील पांचाल, संजय चंदेल, संजय सिंह और जैन हॉस्पिटल महावीर शिक्षण संस्थान की रीजनल कोआर्डिनेटर नेहा चौरसिया आदि का योगदान रहा।
उधर, जिला अस्पताल में चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों के खून की नि:शुल्क जांच की गई। उधर, रामपुर मनिहारान सीएचसी पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
रैली के बाद चिकित्सा अधीक्षक ने मधुमेह से बचने के टिप्स दिए। कहा कि हम अपने खानपान में बदलाव कर और व्यायाम कर इस पर अंकुश लगा सकते हैं।
रैली को सफल बनाने में प्रधान अध्यापक सत्यपाल वर्मा का भी सहयोग रहा। नागल में चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकासपाल वर्मा और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सूरत सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली कस्बे के अनेक मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें शामिल बच्चे मधुमेह से बचने का संदेश दे रहे थे।
रैली को सफल बनाने में मंसूर अहमद, कमल सिंह, अनुज चौधरी, संजय शर्मा आदि का योगदान रहा। सीएचसी गंगोह में सीएचसी प्रभारी डॉ. अनवर अंसारी ने रैली को हरी झंडी दिखाई।
रैली अनेक गलियों और मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें एचआर इंटर कॉलेज के विद्यार्थी और एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। रैली में आशाएं और आम नागरिक भी शामिल रहे। उधर, फतेहपुर सरकारी चिकित्सालय पर रैली के साथ ही स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।