फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Avoiding these while playing Holi with colors ... so what else read to learn caution

बचना इन रंगो से वरना तो... होली खेलते समय क्या सावधानी बरते जानने के लिए पढ़े

Sun, 05 Mar 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Avoiding these while playing Holi with colors ... so what else read to learn caution
बाजार में सजे गुलाल के पैकेट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में रंगों का त्योहार होली नजदीक है। इस पर केमिकल रंगों का  इस्तेमाल त्वचा को नुकसान कर सकता है। उत्पादक अधिक मुनाफे के चक्कर में केमिकल और सिंथेटिक से तैयार रंगों को बाजार में उतार रहे हैं।
विज्ञापन


भारी मात्रा में ऐसे रंग बाजार में आ चुके हैं। ऐसे में जरूरी है कि रंगों का चयन करते हुए सावधानी बरती जाए। बाजार में केमिकल रंगों के साथ ही हर्बल और प्राकृतिक रंग भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी का कहना है कि केमिकल और सिंथेटिक से तैयार रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिनकी वजह से शरीर में एलर्जी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रंगों के इस्तेमाल से आंखों की रोशनी तक जा सकती है। ऐसे में रंगों का चयन करते हुए सावधानी बरतें। साथ ही होली खेलने से पहले रंगों के कुप्रभाव से बचने के लिए भी कई उपाय किए जा सकते हैं। 

ऐसे होता है नुकसान
- हरे रंग में कॉपर सल्फेट होता है, जो आंखों में एलर्जी और अंधापन करता है। 
- काले रंग में लेंड होता है, जो गुर्दों को नुकसान देता है। 

- लाल रंग में मरक्यूरिक ऑक्साइड होता है, जो त्वचा में कैंसर करता है। 
- सिल्वर रंग में एल्युमीनियम ब्रोमाइड होता है, जो त्वचा में कैंसर पैदा करता है। 

- बैंगनी रंग में ओरमिन होता है, जो त्वचा में एलर्जी करता है। 
- चमकीले रंगों में शीशा होता है, जो त्वचा को डैमेज करता है। 

ऐसे बनाएं प्राकृतिक और हर्बल रंग 
- लाल रंग चंदन, सिंदूर, गुडहल को मिलाकर बनाया जाता है। 
- हरा रंग मेहंदी, पालक, धनिया, हरी पत्तियों से बनाया जाता है। 

- पीला रंग हल्दी, बेसन से मिलाकर बनाया जाता है। 
- नीला नंग नीले गुडहल और जेकरेंडा से मिलाकर बनाया जाता है। 

यह सावधानी बरते
होली खेलने से पहले हाथों, चेहरे और बालों पर सरसो या नारियल का तेल लगाना चाहिए। 
होली खेलने से पहले सन स्कीन लोशन एसपीएफ 30 या इससे अधिक वाला लगा सकते हैं। 

आंखों में रंग चले जाने पर उसे पानी से धुलकर उसमें गुलाब जल डालना चाहिए। मसलें नहीं। 
शरीर से रंग उतारने के लिए मिट्टी का तेल, पेट्रोल या स्प्रिट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed