{"_id":"60c63c9a8ebc3e817b7e694b","slug":"auto-driver-dies-in-car-collision-saharanpur-news-mrt5425039111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से आटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से आटो चालक की मौत
विज्ञापन
गागलहेड़ी। देहरादून सहारनपुर हाईवे पर कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि महिला और एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि देहरादून हाईवे पर हरोड़ा गांव में ऑटो और कार की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक जर्रार (40) पुत्र हमीद निवासी हरोड़ा, एक महिला और बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी हरोड़ा में भर्ती कराया, वहां से जर्रार को जिला अस्पताल भेजा। वहां उसने दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि हाईवे कर ऑटो और कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। संवाद