फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Authority took action of sealing and demolition

प्राधिकरण ने की सील और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Wed, 29 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Authority took action of sealing and demolition
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को चार अलग अलग जोन में अवैध निर्माणों को सील करने और नीव भरने जैसे छोटे निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम को लेकर अवैध निर्माणकर्ताओं में खलबली मची रही।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि जोन दो के तहत नाला पटरी किशनपुरा में एक व्यक्ति द्वारा भूतल पर पुरानी दुकानें तोड़कर हॉल का निर्माण किया गया है। जोन दो ही में किशनपुरा पटरी पर एक अन्य व्यक्ति द्वारा पूर्व निर्मित दुकानों के प्रथम तल पर निर्माण किया जा रहा है। जोन तीन में गौरी कंपाउंड जनता रोड पर एक व्यक्ति द्वारा 200 वर्ग गज भूमि पर निर्माण किया गया है। जोन तीन ही के रोहिनी गार्डन में एक व्यक्ति द्वारा चार दुकानें बनाई जा रही हैं। इन सभी निर्माणों को सील कराया गया है। इसके अलावा जोन छह के तहत अंबाला रोड पर एक व्यक्ति द्वारा 3,600 वर्ग गज भूमि पर 40 दुुकानों की नीव भरी गई। जिसे ध्वस्त कराया गया है। टीम में अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा, सहायक अभियंता प्रदीप कुमार शर्मा, सार्थक शर्मा, अवर अभियंता प्रदीप गोयल, शील कुमार जैन, मैट लाल बहादुर, अमरनाथ, चरण सिंह, मोहित कुमार, सतेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कागजों में सील भवनों में चल रहे शोरूम
सहारनपुर। महानगर में कई ऐेसे भी व्यावसायिक भवन हैं, जो विकास प्राधिकरण के रिकॉर्ड में सील हैं, लेकिन उनमें दुकानें और शोरूम चल रहे हैं। विभागीय सूत्रोें ने बताया कि जोन 12 के हिरनमारान में सात साल पहले पांच मंजिला भवन को सील कराया गया था। प्राधिकरण के रिकॉर्ड में यह अब भी सील है, लेकिन मौजूद स्थिति यह है कि इसमें दुकानें चल रही हैं। हिरनमारान में ही करीब पांच दर्जन दुकानें सील की गई थी, जिनकी सील पैमाइश के लिए खोली गई थी। कागजों में सील चल रही है, लेकिन मार्केट में लिफ्ट भी लगा दी गई है। जोन सात में रांघड़ों के पुल पर 2017 में दुकानेें सील की गई थी, लेकिन मौजूदा में दुकानें खुली हैं। जोन दो में नए बाजार में 2019 में मार्केट सील की गई थी, लेकिन दुकानें और शोरूम चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी जोन में सील किए जा चुके भवनों की सील तोड़कर दुकानें और शोरूम खोल दिए गए हैं तो यह गंभीर मामला है। संबंधित अभियंताओं से जवाब लिया जाएगा। यदि ऐसा हुआ है तो संबंधित निर्माणों पर कार्रवाई की जाएगी।
आशीष कुमार, उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed