{"_id":"572649c34f1c1bbe7b5cd03f","slug":"authorities-stadium-seven-wicket-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने स्टेडियम को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने स्टेडियम को सात विकेट से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 01 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में डीएम पवन कुमार की 62 रन की नाबाद पारी की बदौलत प्रशासन एकादश ने स्टेडियम ट्रेनीज को सात विकेट से हरा दिया। मौका था डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच का। मैन ऑफ द मैच पवन कुमार को चुना गया।
स्टेडियम ट्रेनीज के कप्तान अब्दुल अहद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 170 रन का लक्ष्य प्रशासन एकादश के सामने रखा।
इनमें भीम कंवर ने 40, अनुशील ने 39, भावना तोमर ने 30, शुभम ने 21, अंकित ने 16 रनों का योगदान दिया। प्रशासन की ओर से अखंड प्रताप, मोहित और दीपक ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
जवाब में खेलने उतरी प्रशासन एकादश की टीम ने शानदार शुरूआत करते हुए मात्र छह बाल शेष रहते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया।
इनमें डीएम ने नाबाद 62 रन की पारी खेली, जिनमें तीन छक्के और पांच चौके शामिल थे। उनके अलावा आदिल ने 39, दीपक ने 17, फैसल ने 18 और डॉ. नीरज शुक्ला ने नाबाद दस रन बनाए।
स्टेडियम ट्रेनीज की ओर से भीम ने दो तथा शुभम ने एक विकेट लिया। अंपायर फुरकान कुरैशी और आकाश रहे। स्कोरिंग डॉ. तनवीर अहमद ने की। इस दौरान एमएम गोयल, लाल धर्मेंद्र प्रताप, काशीनरेश यादव, डॉ. संदीप, माजिद आदि थे।