फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Aufruf zum Handeln bei Kalbe Sadiq wie Salman Nadvi

सलमान नदवी की तरह कल्बे सादिक पर भी हो कार्रवाई: मौैलाना 

Mon, 12 Feb 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Mon, 12 Feb 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Aufruf zum Handeln bei Kalbe Sadiq wie Salman Nadvi
मौलाना नदीमुल वाजदी - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के देवबंद में जहांगीराबाद में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व शिया धर्मगुरु कल्बे सादिक ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जी के पैगाम को बढ़ाने के लिए विद्या मंदिर बने। इसको लेकर देवबंदी उलमा ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि सलमान नदवी की तरह ही कल्बे सादिक के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन


तंजीम उलमा-ए-हिंद के प्रदेशाध्यक्ष व अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौैलाना नदीमुलवाजदी का कहना है कि बोर्ड के इतने बड़े जिम्मेदार की तरफ से ऐसा बयान आना अफसोसनाक है। इसी तरह का बयान मौलाना सलमान नदवी दे चुके हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन


इसलिए जो कार्रवाई सलमान नदवी के खिलाफ हुई वो ही कल्बे सादिक के खिलाफ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड गंभीरता से सोचे की उसके जिम्मेदार इस तरह के बयान क्यों दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन सा दबाव पर्सनल लॉ बोर्ड के जिम्मेदारों पर है कि वह लगातार इस तरह के बयान दे रहे हैं। कहा कि इससे पहले भी कल्बे सादिक इस तरह का बयान दे चुके हैं। इस तरह के बयान आना पर्सनल लॉ बोर्ड और तमाम मुस्लिम तंजीमों की पॉलिसी के खिलाफ है।


उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि का मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए इस पर कोर्ट से बाहर किसी भी प्रकार की चर्चा नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed