फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Audit team turns back after missing records

रिकार्ड न मिलने पर ऑडिट टीम बैरंग लौटी

Thu, 09 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 09 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Audit team turns back after missing records
demo pic - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में लखनऊ से ऑडिट के लिए सहारनपुर अस्पताल में आई टीम पांच दिन के इंतजार के बाद पूरा रिकार्ड न मिल पाने के कारण आखिरकार बैरंग लौट गई।
विज्ञापन


टीम के बैरंग लौटने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कई अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। पूर्व सीएमओ के खिलाफ पहले ही एफआईआर के आदेश दिए जा चुके हैं। 

एनआरएचएम गोलमाल समेत कई मामलों की जांच के लिए लखनऊ से ऑडिट की टीम सहारनपुर पहुंची और टीम ने पिछले पांच साल के रिकार्ड की जांच शुरू की। टीम रिकार्ड को खंगालती रही, लेकिन पांच साल के रिकार्ड टीम को नहीं मिल सके।
विज्ञापन


अधिकारियों से टीम ने कई बार रिकार्ड मांगा। हालांकि न तो लिपिकों ने ही रिकार्ड दिया और न ही अधिकारियों ने पांच दिन तक टीम रिकार्ड मिलने का इंतजार करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार टीम को बैरंग ही लौटना पड़ गया, जिन रिकार्ड्स की जांच भी की गई, उसमें कई मामले सामने आए हैं। बिना हस्ताक्षर टेंडर किए जाने का मामला भी अधिकारियों के गले की फांस बन सकता है, जिससे अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है।

पूर्व सीएमओ पर तो पहले ही एफआईआर के शासन द्वारा आदेश दिए जा चुके हैं, अब अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी गर्दन फंसती नजर आ रही है। रिकार्ड गायब होने के कारण टीम कोई भी जांच नहीं कर सकी है।


टीम के अधिकारियों ने बताया कि रिकार्ड न मिलने से गोलमाल होने की पूरी संभावना बन गई है। इसकी रिपोर्ट शासन को दी जाएगी। उसके बाद शासन स्तर से ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed