फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attempts to mount a car on the police team, narrowly escaped

पुलिस टीम पर कार चढ़ाने की कोशिश, बाल बाल बचे

Thu, 13 Feb 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Attempts to mount a car on the police team, narrowly escaped
चिलकाना पुलिस की हिरासत में नशा तस्कर। - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार सवार नशा तस्कर को रोका तो उसने पुलिस टीम पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस टीम बाल-बाल बच गई, जबकि एक साइकिल सवार बालक कार की चपेट में आने से नाले में गिर गया और उसकी साइकिल टूट गई। पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ लिया।
विज्ञापन

बुधवार की रात में एसएसआई ओमेंद्र सिंह मलिक और एसआई शाह आलम अपनी टीम के साथ बस स्टैंड पर जांच कार्य कर रहे थे। पुलिस ने नल्हेड़ा की तरफ से आ रही एक सेंट्रो कार को रुकने का इशारा किया। कार चालक पुलिस को देखकर तेजी से कस्बे की अंदर जाने लगा तो पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। इसी दौरान थाना प्रभारी मनोज चौधरी अपनी टीम के साथ पंजाब नेशनल बैंक के समीप फूट पेट्रोलिंग कर रहे थे। कार का पीछा कर रही पुलिस ने सामने से आ रही फूट पेट्रोलिंग टीम को शोर मचाकर कार रोकने को कहा। दोनों तरफ से घिरे कार सवार ने सामने से आ रही थाना प्रभारी की टीम पर कार चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बाल-बाल बच गई। इसी दौरान एक साइकिल सवार बच्चा कार के सामने आ गया। कार की टक्कर से बच्चा सड़क किनारे नाले में गिर गया, जबकि उसकी साइकिल कार के नीचे आने से कुचली गई। पुलिस टीम ने कार सवार को घेर कर पकड़ लिया। पकड़ा गया व्यक्ति महबूब पुत्र फुरकान निवासी लापरा, थाना सदर यमुनानगर हरियाणा है। पुलिस को इसके पास से 200 ग्राम चरस, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। महबूब ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा से चरस लाकर बेचने का कार्य करता है। पुलिस ने महबूब को एनडीपीएस एक्ट और जान से मारने जैसी संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed