फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attempted to rape a woman by entering her home

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश

Sun, 28 Feb 2021 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Attempted to rape a woman by entering her home
रामपुर मनिहारान। संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में गए परिजनों की अनुपस्थिति में एक युवक घर में घुसा। उसने घर में मौजूद लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर पीड़ित के कपड़े फाड़ डाले और मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के पिता के तहरीर लेकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाने में दी तहरीर में पीड़ित के पिता ने बताया कि संत रविदास जयंती पर शनिवार की रात में परिवार के सभी सदस्य मंदिर में चल रहे कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जबकि उसकी बेटी घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठा कर एक युवक घर में घुसा और लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के कपड़े तक फाड़ डाले और मारपीट कर दी। इसी दौरान लड़की के परिजन वापस लौटे तो युवक परिजनों को मारने की धमकी देकर भाग गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed