फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attempted rape of child, janitor arrested

बच्ची से दुष्कर्म का कोशिश, चौकीदार गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of child, janitor arrested
सहारनपुर। मोहल्ला हिम्मतनगर की एक कॉलोनी में चौकीदार ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। लोगों के आने का आभास होने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। मामले में कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि रविवार को बच्ची के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि 31 जनवरी को आरोपी चौकीदार ताराचंद उनकी नौ वर्षीय मासूम बच्ची को बहलाफुसलाकर घर के नजदीक ही सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने शोर मचाया तो लोगों के आने का आभास होते ही आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। घर आकर बच्ची ने पूरे मामले की जानकारी दी। बदनामी के डर से दो दिन वह चुप रहे, लेकिन किसी बच्ची के साथ ऐसी हरकत दोबारा न हो, इसलिए पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चौकीदार है, जो क्षेत्र में ही रहता है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed