फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attempt to spoil the atmosphere in Deoband, four youths arrested

देवबंद में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, चार युवक गिरफ्तार

Sat, 27 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Attempt to spoil the atmosphere in Deoband, four youths arrested
धार्मिक क्षेत्रो पर अंडे व पत्थर फेंकने के आरोप में देवबंद पुलिस द्वारा पकडे गये आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चार युवकों ने देवबंद में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। ये युवक देवबंद के ओवरब्रिज से गुलेल से धार्मिक स्थलों पर अंडे और पत्थर फेंक रहे थे। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने चारों आरोपी युवकों को अंडे फेंकते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया। पक?ने के दौरान आरोपियों ने एक सिपाही को भी अपनी कार में डाल कर उसका अपहरण करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी देहात सूरज रॉय ने इस संबंध में प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देवबंद कस्बे में कुछ युवकों द्वारा ओवरब्रिज से धार्मिक स्थलों और लोगों के घरों में अंडे और पत्थर फेंकने की जानकारी मिल रही थी। जिनको पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगाई गई। बृहस्पतिवार रात को पुलिस टीम ने ओवरब्रिज पर गुलेल से अंडे फेंक रहे चार युवकों की घेर लिया। इस दौरान आरोपी युवकों ने कांस्टेबल कृष्णगोपाल को पकड़ कर अपनी कार में डाल कर अपहरण करने का प्रयास किया। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी अहमद, शहबान निवासी देवबंद, शादिक निवासी सरसावा और अफजल निवासी गोकुलपुरी दिल्ली के पास से गुलेल, 17 अंडे, तीन मोबाइल फोन और एक कार बरामद हुई। एसपी ने बताया कि पहले ये यहां पढ़ते थे, जिनकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

कई दिनों से फेंक रहे थे अंडे और पत्थर
एसपी देहात सूरज राय के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कई दिनों से गुलेल से धार्मिक स्थलों और लोगों के घरों में अंडे व पत्थर फेंक रहे थे। यह काम हम हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को भड़काकर दंगा कराने के उद्देश्य से करते थे। एसपी के अनुसार इन्होंने 20 अगस्त को तलहेडी चुंगी से पत्थर फेंके, 21 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा में झांकी के ऊपर अंडे फेंके थे। मोहल्ला सराय में मंदिर और सैनी सराय में दुकानों में भी अंडे फेंके थे। एसपी ने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed