फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attempt to rape a pregnant woman living in kinship

रिश्तेदारी में रह रही गर्भवती महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 21 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a pregnant woman living in kinship
गंगोह (सहारनपुर)। क्षेत्र में एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में रह रही विवाहिता के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर आरोपी तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गया। अगले दिन आरोपी ने साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट की। पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद शामली के थानाभवन के एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह गंगोह क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननद के यहां रहकर बीए फाइनल का पेपर दे रही है। उसने बताया कि 19 मई की रात वह अपनी ननद के साथ छत पर सो रही थी। रात में गांव का ही एक युवक छत पर चढ़ आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उनसे शोर मचाया तो आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गया। शनिवार को आरोपी अपने साथियों सहित उनके घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि वह गर्भवती है और आरोपियों ने उसके पेट में भी कई बार प्रहार किए। आरोप है कि आरोपी उसके गले और कानों में पहने हुए जेवर भी ले गए। शनिवार शाम पीड़िता परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने तहरीर दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed