{"_id":"66453bc29b62ff82e40eae74","slug":"attempt-to-commit-suicide-at-dm-office-due-to-lack-of-electricity-connection-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-123670-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विद्युत कनेक्शन नहीं मिलने पर डीएम आफिस पर आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विद्युत कनेक्शन नहीं मिलने पर डीएम आफिस पर आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन
सहारनपुर। शेखपुरा कदीम के ग्रामीण ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने ग्रामीण को बचाया। आरोप है कि शेखपुरा कदीम बिजली घर पर तैनात जेई ने 20 हजार रुपये सुविधा शुल्क लेने के बाद भी घरेलू विद्युत कनेक्शन नहीं दिया। ग्रामीण की शिकायत पर अपर उप जिलाधिकारी ने जेई के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। जिस पर विभागीय जांच बैठा दी गई है।
गांव शेखपुरा कदीम के उन्नति विहार निवासी राधेश्याम बुधवार की दोपहर केरोसीन की बोतल लेकर कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और हंगामा कर दिया। भनक लगते ही चौकी शेखपुरा इंचार्ज भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी बीच राधेश्याम ने आत्मदाह की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल उसे रोका और केरोसीन की बोतल छीन ली। राधेश्याम ने आरोप लगाया कि उसने घरेलू विद्युत कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सभी दस्तावेज शेखपुरा कदीम बिजली घर पर जमा करा दिए थे, लेकिन जेई ने इसकी एवज में 20 हजार रुपये की मांग की, जिसे उसने पूरा कर दिया। फिर जेई और रुपयों की मांग करने लगा।
बिजली घर जाने पर उसके साथ गाली-गलौज की, जबकि उसकी फाइल पूरी तरह तैयार है, जिसमें कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद कनेक्शन नहीं मिल रहा। भीषण गर्मी के बीच उसका परिवार परेशानी झेल रहा है। राधेश्याम की शिकायत पर अपर उप जिलाधिकारी सुरेंद्र यादव ने विद्युत निगम के अधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
--
एक नजर जिले में लंबित कनेक्शन पर
- घरेलू-- 700
- कॉमर्शियल-- 250
- नलकूप-- 50
--
वर्जन
ग्रामीण की समस्या का समाधान किया जा रहा है। जेई के खिलाफ एसडीओ को जांच सौंप दी। आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई होगी।
- नीरज कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल द्वितीय ग्रामीण

- घरेलू
- कॉमर्शियल
- नलकूप