{"_id":"648df3c94e021f17690ad2e6","slug":"attacked-with-iron-rod-in-minor-dispute-death-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-4417-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मामूली विवाद में लोहे की राॅड से हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मामूली विवाद में लोहे की राॅड से हमला, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव कुंडा कलां में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि एक पक्ष ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
रविवार देर शाम कुंडा कलां निवासी मोबिन पुत्र महबूब का गांव के ही कुछ लोगो के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने ट्रैक्टर स्टार्ट करने वाली हत्थी से मोबिन के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। जिससे 22 वर्षीय मोबिन जमीन पर गिर पड़ा। मोबिन को आनन फानन में गंगोह सीएचसी में लाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस से पहले ही हत्यारोपी फरार हो चुका था। जिसकी तलाश की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कुंडा कला में विवाद होने की सूचना मिली थी जहां पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था उसकी रास्ते में मौत हो गई है आरोपी की तलाश की जा रही है।