{"_id":"674a07f98d1dc98d100b1927","slug":"ats-completed-the-investigation-of-a-maktab-and-sent-the-report-to-the-government-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-137136-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एटीएस ने एक मकतब की जांच की पूरी, शासन को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एटीएस ने एक मकतब की जांच की पूरी, शासन को भेजी रिपोर्ट
Fri, 29 Nov 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एटीएस ने एक मकतब की जांच पूरी कर ली है। रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी गई है। अब शासन स्तर से जांच रिपोर्ट पर फैसला लिया जाएगा। रिपोर्ट में चौंकाने वाली बातें भी सामने आ सकती हैं।
दरअसल, एटीएस सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले के 473 मकतबों की जांच कर रही है। शासन के आदेश पर मकतबों की आठ बिंदुओं पर जांच चल रही है। शासन का मानना है कि मदरसों के साथ ही कई मस्जिद व मकतब बिना मान्यता के ही संचालित हो रहे हैं। जिले की बात करें तो यहां 118 मकतब हैं। पिछले दिनों इनके आय के स्रोतों की जांच शुरू हुई थी। साथ ही खुफिया इनपुट मिलने पर एटीएस ने इनकी जांच शुरू की थी। इनमें एक मकतब की जांच को पूरा कर लिया गया है। रिपोर्ट भी शासन को भेजी गई है। अब जांच रिपोर्ट में क्या आया है, यह तो फाइलों में कैद हो गया। अन्य मकतबों की जांच जारी है।