फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Asthma and respiratory patients face problems due to rising AQI

Saharanpur News: एक्यूआई बढ़ने से अस्थमा और सांस के मरीजों को हुई दिक्कत

Wed, 22 Oct 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Asthma and respiratory patients face problems due to rising AQI
सहारनपुर। दीपावली पर खूब आतिशबाजी होने से एक्यूआई बढ़ गया है। इससे अस्थमा और सांस के मरीजों को दिक्कत हुई। ऐसे मरीजों को सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंचकर चिकित्सक को दिखाया। हालांकि, अन्य दिनों के मुकाबले जिला अस्पताल की ओपीडी एक हजार से कम रही।
विज्ञापन

दीपावली पर बड़ी मात्रा में जलाए जाने वाले पटाखों से हवा में सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे हानिकारक रसायन और अति सूक्ष्म कण मिलते हैं। कण फेफड़ों में गहराई तक प्रवेश कर जाते हैं, जिससे सांस की नली में सूजन और जलन बढ़ जाती है। इससे अस्थमा के अटैक का खतरा बढ़ जाता है। दीपावली पर देर रात तक आतिशबाजी हुई। एक्यूआई 209 रहा। पटाखों से निकलने वाले धुएं से सांस, अस्थमा के मरीजों को परेशानी हुई। इसके अलावा सामान्य लोगों को भी गले में खराश ने परेशान किया। मंगलवार को एसबीडी जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में सांस, अस्थमा और गले में खराश के मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने पटाखों के धुएं से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed