फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Assistant Teacher Recruitment Examination will be held at 15 centers

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 15 केंद्रों पर होगी

Wed, 24 Mar 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Assistant Teacher Recruitment Examination will be held at 15 centers
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 15 केंद्रों पर होगी
विज्ञापन

सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के अधिकारियों को सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। संभावित परीक्षा तिथि 18 अप्रैल है। उन्होंने कहा कि साफ सुथरी छवि वाले परीक्षा केंद्रों का चयन किया जाए।
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा कक्ष पर ऐसे परीक्षकों की ड्यूटी नहीं लगायी जाए, जिनके रिश्तेदार उस कक्ष में परीक्षा दे रहे हों। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दूबे ने बताया कि जनपद में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या करीब 7500 है। 15 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है। इनमें एसडी इंटर कालेज, बीडी बाजोरिया इंटर कालेज, इस्लामिया इंटर कालेज, गुरू नानक इंटर कालेज, एसएएम इंटर कॉलेज, गुरू नानक गर्ल्स इंटर कालेज, राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज, एचएवी इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कालेज, इंडस्ट्रियल मुस्लिम कन्या इंटर कालेज, केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कालेज, जेवी जैन इंटर कालेज, एसडी गर्ल्स इंटर कालेज और जेवी जैन डिग्री कालेज शामिल हैं।
विज्ञापन

बैठक में एसपी सिटी राजेश कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) योगराज सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पटनी के प्रवक्ता देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed