{"_id":"66905a4940f08ec28c0f4104","slug":"assistant-consolidation-officer-arrested-while-taking-bribe-of-rs-10000-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-127242-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दस हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक चकबंदी अधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दस हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक चकबंदी अधिकारी गिरफ्तार
Fri, 12 Jul 2024 03:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 12 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
नकुड़। गंगोह के गांव कुंडा कला के किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने दस हजार की रिश्वत लेते हुए सहायक चकबंदी अधिकारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पीड़ित किसान ने आरोप लगाया कि जमीन की पैमाइश कराने की एवज में रिश्वत की मांगी गई थी।
एंटी करप्शन मंडल प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के गांव कुंडा कला निवासी किसान नूर मोहम्मद पुत्र भोल्लर ने अपनी पैतृक जमीन को कम बताते हुए नकुड़ चकबंदी कार्यालय में खेत की पैमाइश कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। कई बार चक्कर काटने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर वह गत आठ जुलाई को सहायक चकबंदी अधिकारी बड़ौत निवासी देवेंद्र शर्मा से मिला और पैमाइश कराने की गुहार लगाई।
आरोप है कि सहायक चकबंदी अधिकारी ने उससे खर्चे पानी के नाम पर दस हजार रुपये की मांग की। इसके बाद नौ जुलाई को नूर मोहम्मद ने एंटी करप्शन कार्यालय में इसकी जानकारी दी। टीम ने जाल बिछाकर बृहस्पतिवार को कस्बे के मोहल्ला बंजारन से चकबंदी अधिकारी को किसान से रिश्वत के दस हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।