{"_id":"5807bcdb4f1c1b642e70490b","slug":"assembly-gerenge-village-head-leaving-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा घेरेंगे सहारनपुर के ग्राम प्रधान, लखनऊ के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा घेरेंगे सहारनपुर के ग्राम प्रधान, लखनऊ के लिए रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 20 Oct 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ रवाना होते प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गंगोह/नानौता में पंचायत सचिवों से अधिक वेतन दिए जाने और विकास राशि बढ़ाने आदि मांगों को लेकर ग्राम प्रधान लखनऊ में विधानसभा का घेराव कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।
इसके लिए बुधवार को ब्लाक से 55 ग्राम प्रधानों एवं महिला प्रधान प्रतिनिधियों का जत्था लखनऊ रवाना हो गया। रवाना होने से पूर्व प्रधानों का कहना था कि उन्होंने निजी संस्थानों से गांवों में जरूरी विकास और निर्माण कार्य करा दिए है।
मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों तक का उन्हें भुगतान नहीं मिल रहा है। इसके चलते गांव के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें मिलने वाला मानदेय ग्राम पंचायत सचिव से भी कम है, जो कि जनप्रतिनिधि का अपमान है।
विज्ञापन
इसे बढ़ाकर सचिव से ज्यादा किए जाने, ग्राम विकास के लिए शासन द्वारा प्रदत्त राशि बढ़ाने एवं निर्धारित समय पर आंवटन किए जाने की मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार जंधेड़ा, मुनेश प्रधान जेहरा, वीर सैन मोहम्मदपुर, महक सिंह दूधला, अहसान प्रधान बुढ़नपुर, दीपक कुमार शाहपुर रोड, शादी राम, इकराम, संजील डूभरकिशनपुर, बबलेश बंदाहेड़ी, अशोक कैंडल, सोनू बीराखेड़ी, संजय शेरमऊ, तेजपाल अलीपुरा समेत 50 से
ज्यादा प्रधान शामिल रहे। इनमें महिला प्रधान भी शामिल रही। लखनऊ में 20 अक्तूबर को ग्राम प्रधानों के सम्मान और हक के लिए विशाल धरना प्रदर्शन आयोजन होना है।
इसके लिए नानौता ब्लॅाक अध्यक्ष रामपाल सिंह के नेतृत्व में बुधवार को ब्लॉक परिसर पर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों का जमावड़ा लगना शुरू होने लगा। ग्राम प्रधानों को राजेंद्र सिंह राणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधान अपने हकों के किलए हर लड़ाई लडेंगे।
इस दौरान ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह, दीन मोहम्मद, विकास चौधरी, राकेश सैनी, नवीन कुमार, गजाली खान, ललित राणा, पवन कुमार, रमेश चंद, फरीद खान, सतपाल सिंह, रविंद्र चौधरी, प्रीतम सिंह, सुरेंद्र सिंह, चरण सिंह, भूपेंद्र सिंह, अरुण शर्मा, राकेश त्यागी आदि शामिल रहे।