फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Assembly elections 2022: Yogi gave assurance of ending terrorism and hope for development to sahranpur

विधानसभा चुनाव 2022: आतंकवाद के खात्मे और विकास का भरोसा दे गए योगी, हिंदुत्व को दी धार, विपक्ष पर किए प्रहार

Wed, 05 Jan 2022 11:48 AM IST
Dimple Sirohi जगेंद्र उज्ज्वल, अभिमन्यु वालिया अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
जगेंद्र उज्ज्वल, अभिमन्यु वालिया अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Jan 2022 11:48 AM IST
सार

सीएम योगी ने देवबंद में एटीएस सेंटर के शिलान्यास के दौरान सहारनपुर के लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ा। यहां सीएम योगी आतंकवाद के खात्मे और विकास का भरोसा दे गए। उन्होंने कहा- पांच साल में दर्जनों बार सहारनपुर आया हूं, पूर्व मुख्यमंत्री शायद इतनी बार नहीं आए होंगे। उन्होंने जिले को 199 करोड़ की 112 परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
Assembly elections 2022: Yogi gave assurance of ending terrorism and hope for development to sahranpur
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने देवबंद की जनसभा में सहारनपुर के नागरिकों को भावनात्मक रूप से भी जोड़ा। उन्होंने आतंकवाद के खात्मे के साथ भरपूर विकास का भी भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मैं लखनऊ और सहारनपुर में कोई फर्क नहीं समझता। प्रत्येक योजनाओं का लाभ सहारनपुर को भी मिला है। पूर्व की सरकारों में भेदभाव होता था।
विज्ञापन


उन्होंने जनपद वासियों से लगाव दर्शाते हुए यहां तक कहा कि पांच साल में दर्जनों बार मैं सहारनपुर आया हूं, पूर्व मुख्यमंत्री शायद ही इतनी बार आए होंगे। उन्होंने एटीएस सेंटर के शिलान्यास के साथ ही जनपदवासियों को 199 करोड़ की 122 परियोजनाओं का भी तोहफा दिया, जिससे जिले के विकास का खाका तैयार होगा।
विज्ञापन


जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहारनपुर और लखनऊ में कोई अंतर नहीं समझा। विकास के काम लखनऊ में कराए गए हैं तो सहारनपुर में भी विकास के कार्यों को गति दी है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण अधूरा था, जिसे पूरा कराया गया। दशकों से चली आ रही विश्वविद्यालय की मांग को भी गत माह आकर मां शाकंभरी देवी विवि का शिलान्यास करके पूरा किया है। अब मां शाकंभरी का नाम पूरी दुनिया में होगा। उन्होंने कहा कि यहां के काष्ठ कला उद्योग से पूरी दुनिया में सहारनपुर की पहचान होती है। इस उद्योग को भी बढ़ावा दिया गया। उसे ओडीओपी योजना में शामिल किया। सीएम ने विकास के लिए 199 करोड़ की 122 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करके जनपद वासियों का यह भी संदेश दिया कि जिले में विकास का पहिया थमने नहीं दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभाओं में कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
सीएम ने विधानसभा सहारनपुर नगर के 15, सहारनपुर देहात के आठ, बेहट के सात, दवेबंद के चार, गंगोह के 12, नकुड़ के छह और रामपुर मनिहारान के नौ विकास कार्यों समेत कुल 152.98 करोड़ के 61 विकास कार्यो का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने सहारनपुर नगर विधानसभा के 15, देहात के सात, देवबंद के 13, रामपुर मनिहारान के नौ, गंगोह के चार और नकुड़ के तीन समेत कुल 45.86 करोड़ रुपये के 51 विकास कार्यो का शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें: यूपी : अफसरों के साथ मीटिंग, डीजीपी बोले- चुनाव से पहले सलाखों में हों अपराधी, कहा- कहीं न बने दूसरा सोतीगंज

वेस्ट यूपी को साधा, विपक्ष पर बरसे योगी 
एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास कर एक ओर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वेस्ट यूपी को साधा वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर के सुंदरीकरण, अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण, मथुरा के कार्यों, मां शाकंभरी देवी व मां बाला सुंदरी देवी मंदिर का जिक्र करते हुए हिंदुत्व को भी धार देने की कोशिश की। अपने 23 मिनट के भाषण में उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन बजकर 15 मिनट पर भारत माता और वंदे मातरम के जयकारों के साथ अपने भाषण की शुरूआत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से पूछा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले मंदिर बनवाते। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने जहां सर्व समाज का उत्थान किया। वहीं ऐतिहासिक काशी विश्वनाथ मंदिर का सुंदरीकरण कराया। इसके साथ ही भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में भी कार्य चल रहा है।

सहारनपुर की दशकों को पुरानी मांग पूरी कर मां शाकंभरी देवी के नाम से विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है, जिससे पश्चिमी यूपी के प्रत्येक जिले के युवाओं को फायदा होगा। इसके साथ ही विश्व पहचान रखने वाली सहारनपुर की काष्ठकला से संबंधित श्रीराम मंदिर मॉडल का स्वरूप जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री को भेंट किया। 
 
गिरगिट की तरह रंग बदल रहा विपक्ष 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गिरगिट की तरह विपक्ष रंग बदल रहा है। भाजपा सरकार ने अयोध्या में मंदिर बनवाया तो अखिलेश यादव कह रहे हम भी मंदिर बनवाते। इनसे जनता को सावधान रहने की जरूरत है। 

मां शाकंभरी देवी की फोटो पूरी दुनिया में बढ़ाएगी मान
मां शाकंभरी राजकीय विश्वविद्यालय से मिलने वाली डिग्री पर मां शाकंभरी देवी की फोटो लगी होगी, जिससे पूरी दुनिया में सहारनपुर की अलग पहचान बनेगी। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर घेरते हुए कहा कि देश-विदेश मां शाकंभरी देवी के साथ सहारनपुर की अलग पहचान बनेगी। 
 
33 दिन में दूसरी बार आए योगी 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 33 दिन में दूसरी बार सहारनपुर आए हैं। दो दिसंबर को उन्होंने पुवांरका में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मां शाकंभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। अब मंगलवार को देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास किया है।   संवाद

भगवा टोपी से दिया लाल टोपी का जवाब 
सपा की लाल टोपी को प्रदेश के लिए खतरा बताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपाइयों को जो संदेश दिया, उसका असर देवबंद कार्यक्रम में साफ देखने को मिला। लाल टोपी के जवाब में भाजपा कार्यकर्ता भगवा टोपी लगाकर पहुंचे। दूर दूर तक भगवा टोपी ही चमक रही थी। इससे साफ था कि भाजपाई संदेश को भली भांति समझ चुके हैं। 

फरवरी 2021 में विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी की लाल टोपी पर चुटकी ली थी। इसके बाद बीती आठ दिसंबर को गोरखपुर में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सपा की लाल टोपी पर निशाना साधा था। तभी से भाजपा की रैलियों में लाल टोपी के जवाब में भगवा टोपियों की एंट्री जोर शोर के साथ होने लगी। मंगलवार को देवबंद में हुए कार्यक्रम में सपा की लाल टोपी की तरह भाजपाई भगवा टोपी पहनकर पहुंचे।

बीजेपी लिखी भगवा टोपी अधिकांश कार्यकर्ताओं के सिर पर लगी दिखाई दी। इतना ही नहीं महिलाएं भी भगवा टोपी पहनकर ही कार्यक्रम में पहुंची। सिख समाज के कुछ लोग भी यहां पहुंचे जो भगवा रंग की पगड़ी लगाकर इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कुछ मुस्लिम भी भाजपा की भगवा टोपी धारण करके यहां आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed