फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Asian Games 2023: Karthik welcomed with flowers in Saharanpur after winning medal mother emotional see her son

एशियन गेम्स: पदक विजेता कार्तिक का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत, बेटे को गले लगाकर भावुक हुईं मां, पिता बोले...

Sat, 07 Oct 2023 05:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Oct 2023 05:45 PM IST
सार

Asian Games 2023 : एशियन गेम्स में पदक जीतकर अपने गांव पहुंचे कार्तिक का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बेटे को गले लगाकर मां भावुक हो गईं। वहीं, पिता ने भी यह अहम बात कही।

विज्ञापन
Asian Games 2023: Karthik welcomed with flowers in Saharanpur after winning medal mother emotional see her son
बेटे कार्तिक को गले लगाकर भावुक हुईं मां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन गेम्स में दस हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाले कार्तिक शनिवार को अपने गांव शिमलाना पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्तिक की जीत के बाद पूरे गांव में भी जश्न का माहौल है, मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई।

विज्ञापन


एशियन गेम्स में दस हजार मीटर दौड़ में पदक जीतकर गांव लौटे खिलाड़ी कार्तिक का गांव भायला से लेकर महेशपुर, शिमलाना में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने फूल-मालाओं से कार्तिक का स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी गईं। गांव में भी पूरे दिन जश्न का माहौल रहा।

विज्ञापन

कार्तिक भारतीय सेना में जवान है और वह भारतीय रोइंग टीम के खिलाड़ी भी है। सहारनपुर जनपद के बड़गांव क्षेत्र के गांव शिमलाना निवासी कार्तिक ने चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया और जनपद का नाम देश में रोशन किया।

शनिवार को पदक विजेता कार्तिक का पहले मुजफ्फरनगर-देवबंद-सहारनपुर हाईवे पर स्थित टोल टैक्स पर खुली जीप में सवार खिलाड़ी का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान डीजे की धुनों पर युवा देशभक्ति के नारे लगाते हुए थिरकते नजर आ रहे थे। लोगों ने फूल मालाओं से कार्तिक का स्वागत किया और एक दूसरे को मिठाईयां बांटीं।

विज्ञापन

स्वागत करने वालों में औधौगिक विकास एवं संसदीय राज्यमंत्री जसवंत सैनी भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर, क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कानसिंह राणा, जिला सहकारी बैंक चैयरमैन राजपाल सिंह जुड़ा,सपा नेता कार्तिकेय राणा, पूर्व प्रमुख अनिल कुमार, अभय राणा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज राणा व कार्यक्रम की अध्यक्षता मांगेराम ने की।

वर्ष 2018 में कार्तिक ने जीता था कांस्य पदक
वर्ष 2018 जनवरी में जापान में हुई 18वीं एशियाई जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दस हजार मीटर दौड़ में कार्तिक ने भारतीय सेना की तरफ से प्रतिभाग करते हुए कांस्य पदक जीता था। अब कार्तिक द्वारा रजत पदक जीतने पर शिमलाना इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में पिता बीरसिंह, प्रधान काका राणा, रविंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, मनोज कुमार, नितिन राणा, किरनपाल सिंह, बीरसिंह बागेश राणा, अशोक कुमार, प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार, राधेश्याम, सुधीर सहित आसपास के ग्राम प्रधानों रजत पदक विजेता कार्तिक को आर्शीवाद दिया।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला स्टिंग: IAS अफसरों के उड़े होश, व्हाट्सएप ग्रुपों पर चल रहा ये बड़ा खेल, सरकार को करोड़ों की हानि

बेटे को गले लगाकर भावुक हुई मां, बेटे पैर छुकर लिया आर्शीवाद
पदक विजेता कार्तिक राणा ने घर पहुंचकर मां सुदेश के पैर छुए तो मां बेटे को गले लगाकर भावुक हो गई। मां ने देश में नाम रोशन करने पर बेटे को आगे भी देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। उधर, पिता बीरसिंह ने बताया कि बचपन से ही बेटे का सपना रहा है जो आज पूरा हुआ है।

यह भी पढ़ें: जोरदार स्वागत: मेरठ पहुंची गोल्डन गर्ल पारुल चौधरी, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने फूलमालाओं से किया अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed