फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Asha workers will get the benefit of Ayushman Yojana

आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

Fri, 29 Jul 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Asha workers will get the benefit of Ayushman Yojana
सहारनपुर। जिले की सभी आशा कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस योजना में जिले में तैनात 2904 आशाएं लाभान्वित होंगी। उनको पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना संचालित है। जिसके तहत योजना में आच्छादित आशाओं के परिवारों को प्रति परिवार पांच लाख रुपये के निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है। पात्र परिवार के सदस्य योजना का लाभ ले सकते हैं। लाभार्थी परिवारों का डाटा शासन से आए निर्धारित प्रारूप पर भरना है। इस प्रारूप में आशाओं की सूचना एकत्रित की जाएगी। जिसके बाद उन्हें शासन को भेजा जाएगा। वहीं से आशाओं के आयुष्मान कार्ड आएंगे। आयुष्मान भारत योजना के जिला कोआर्डिनेटर डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में 11 ब्लॉकों में 2648 आशाएं हैं। जबकि 266 शहरी क्षेत्र में आशाएं काम कर रही हैं। इन सभी आशाओं का डाटा किया जा रहा है।
विज्ञापन

किस क्षेत्र में कितनी आशाएं
सरसावा ---- 288
नकुड़ ---- 233
गंगोह ---- 325
नानौता ---- 205
रामपुर मनिहारान ---- 152
नागल ---- 212
देवबंद ---- 212
बलियाखेड़ी ---- 244
मुजफ्फराबाद --- 295
साढ़ौली कदीम ---- 214
पुवांरका ---- 258
सहारनपुर शहरी -- 266
जिले की आशाओं को भी आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए हमने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में 2904 आशाएं हैं, इनका डाटा शासन में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed